फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'रैम्बो' का बदला कप्तान, इस निर्देशक ने ली सिद्धार्थ आनंद की जगह

Thu, 27 Aug 2020 01:32 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
रैम्बो - फोटो : instagram: tigerjackieshroff
हॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता सिल्वेस्टर स्टैलॉन की चर्चित फिल्म फ्रेंचाइजी 'रैम्बो' का हिंदी रीमेक बनाने की चर्चाएं एक बार फिर से जोरों पर हैं। चर्चाएं फिल्म पर जल्दी काम शुरू करने को लेकर नहीं, बल्कि इसके क्रू में बदलाव को लेकर हैं। जी हां, शुरुआत से ही इस फिल्म का निर्देशन करने की जिम्मेदारी 'बैंग बैंग' और 'वॉर' जैसी फिल्में बनाने वाले सिद्धार्थ आनंद के पास थी। लेकिन, अब आकर खेल बदल गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ नहीं, बल्कि अभिनेता वरुण धवन के बड़े भाई रोहित धवन करने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रैंबो: लास्ट ब्लड - फोटो : file photo
'रैम्बो' का हिंदी रीमेक बनाने की खबरें कुछ सालों पहले से शुरू हुई हैं और पिछले साल एक इंटरव्यू में खुद सिद्धार्थ भी इस बात की पुष्टि कर चुके थे कि इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। इसकी शुरुआत वह इसी साल जनवरी से शुरू करने वाले थे लेकिन कुछ कारणों से देरी हुई। फिर मार्च में तो कोरोना वायरस की वजह से सब कुछ ही बंद हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सिद्धार्थ ने फिल्म की कहानी और पटकथा लेखन का काम पूरा कर लिया था लेकिन अब उन्हें यह प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ा है। अब इस फिल्म के निर्देशन को अंजाम रोहित धवन देंगे। हालांकि, रोहित भी कुछ खाली नहीं बैठे हैं। रोहित के निर्देशन में पहले ही तेलुगू फिल्मों के स्टाइलिस्ट स्टार अल्लु अर्जुन की फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलू' का हिंदी रीमेक बनाने की घोषणा हो चुकी है। इस फिल्म में अभिनेता कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं।

4 of 5
tiger shroff - फोटो : instagram: tigerjackieshroff
रोहित पहले इसी फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इसकी पटकथा पर भी उन्होंने काम खत्म कर लिया है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो अगले साल फरवरी के आसपास वह इसकी शूटिंग शुरू कर सकते हैं। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद ही अगले साल के अंत में रोहित 'रैम्बो' के रीमेक की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। हालांकि, इसकी पटकथा पर तो उन्होंने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tiger shroff - फोटो : amar ujala mumbai
'रैम्बो' में मुख्य भूमिका निभाने के लिए अभिनेता टाइगर श्रॉफ को चुना गया है। यह चुनाव तब किया गया जब उनकी फिल्म 'बागी' रिलीज हुई। बेशक उस फिल्म में भी टाइगर ने कुछ बेहतरीन एक्शन दृश्यों को अंजाम दिया है। लेकिन, इस सीरीज के साथ भी वह कुछ बेहतरीन एक्शन करने वाले हैं। इस फिल्म को शुरू करने से पहले टाइगर के पास उनकी पहली फिल्म 'हीरोपंती' का सीक्वल भी हाथ में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें