फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सीन को करते वक्त टाइगर की कांप गई थी रूह, मेकिंग वीडियो में खुद बताया सच

Thu, 08 Mar 2018 07:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Baaghi 2‬
बॉलीवुड में टाइगर श्रॉफ का नाम उन एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है जो अपने स्टंट ज्यादातर खुद ही करते हैं। फिर चाहे वह सीन कितना भी खतरनाक क्यों न हो।टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' जल्द ही रिलीज होने वाली है। टाइगर ने फिल्म रिलीज से पहले बताया कि वह एक सीन के दौरान काफी डर गए थे।
विज्ञापन

2 of 4
Baaghi 2‬
टाइगर की फिल्म हो तो एक्शन का होना लाजमी है। आने वाली फिल्म 'बागी 2' में रोमांस के साथ-साथ भरपूर एक्शन का तड़का देखने को मिलेगा। हाल ही में फिल्म का मेकिंग वीडियो सामने आया है जिसमें खतरनाक स्टंट दिखाई दे रहे हैं जिसे खुद टाइगर ने ही किया है।
विज्ञापन

3 of 4
Baaghi 2‬
यह वीडियो 1 मिनट 45 सेकेंड का है। इस मेकिंग वीडियो में टाइगर ने बताया कि सबसे ज्यादा खतरनाक सीन वह था जिसमें लगातार विस्फोट किए जा रहे थे और उन्हें उनके बीच से तेजी से भागना था। 
 
विज्ञापन

4 of 4
baaghi 2
फिल्म में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के अलावा रणदीप हुड्डा, मनोज बाजपेयी और प्रतीक बब्बर मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म साल 2016 में आई 'बागी' की फ्रेंचाइजी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें