फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागी 3 के इस सीन को करने में टाइगर श्रॉफ की हो गई थी ऐसी हालत, माइनस सात डिग्री में की थी शूटिंग

Sun, 19 Apr 2020 05:44 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
baaghi 3 - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 3 इस साल मार्च में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से देश के सभी सिनेमाघरों को बंध करना पड़ा। ऐसे में बागी 3 बॉक्स ऑफिस पर उतनी कमाई नहीं कर सकी जितनी कि इस फिल्म के मेकर्स ने सोचती थीं। बागी 3 में टाइगर श्रॉफ के एक्शन की खूब तारीफ बटोरीं। इस बीच बागी 3 को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 5
Baaghi 3 - फोटो : twitter
दरअसल टाइगर श्रॉफ बागी 3 का एक एक्शन सीन करने के लिए माइनस 7 डिग्री सेल्सियस तापमान में शर्टलेस हो गए। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया। टाइगर श्रॉफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फिल्म बागी 3 से जुड़ा एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह शर्टलेस होकर हाथों में दो मशीन गन लिए इधर-उधर किसी को ढूंढते नजर आ रहे हैं। वहीं उनके आसपास तेज हवा चल रही है। इस सीन को करने के दौरान टागर श्रॉफ को काफी ठंड लग रही थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
Baaghi 3 - फोटो : amar ujala mumbai
इस वीडियो को साझा करते हुए टाइगर श्रॉफ ने कैप्शन में लिखा, ' माइनस 7 डिग्री सेल्सियस तापमान मेरी हड्डियां जमा रहा था, तूफान दिखाने के लिए लगाए गए पंखों में मेरी और जान निकाल थी। मैं निर्देशक अहमद खान की बात को सुनने की कोशिश, उन भारी बंदूकों की वजह से मैं अपने कदमों पर मुश्किल से टिक पाया था। और मैंने मौसम के हिसाब से तो कपड़ें बिल्कुल नहीं पहने थे। बागी 3 के सेट्स पर जिंदगी ऐसी बीत रही थी।
 

4 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ का फिल्म बागी 3 से जुड़ा ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और टाइगर के फैंस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात करें बागी 3 के कलाकारों की तो इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ श्रद्धा कपूर, रितेश देशमुख और अंकिता लोखंडे जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म बीती छह मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बागी 3 - फोटो : सोशल मीडिया
बागी 3 के मेकर्स को उम्मीद थी कि ये फिल्म टाइगर श्रॉफ की अन्य फिल्मों की तरह कमाई के मामले में रिकॉर्ड बनाएगी, लेकिन कोरोना वायरस ने मेकर्स की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। गौरतलब है कि अब बागी 3 जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। 

पढ़ें: रंगोली चंदेल के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, सुजैन खान की बहन फराह ने लिखा कंगना रनौत को खुला पत्र
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें