फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरोइन के बोल्ड कपड़ों पर भड़का यूजर, कहा, 'वेश्या की तरह दिख रही हो'

Sat, 25 Feb 2017 02:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एक्ट्रेस दिशा पटानी ना सिर्फ अपने बिंदास अंदाज बल्कि बोल्ड पहनावे के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में टेलीकास्ट हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में भी उनका काफी बोल्ड अंदाज लोगों को देखने को मिला। वैसे तो दिशा पटानी किसी की परवाह नहीं करतीं और जो मन करता है पहन लेती हैं, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक यूजर ने उनके पहनावे को लेकर कुछ कमेंट किया जिससे वो भड़क गईं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : dishapatani/Instagram
दरअसल इस यूजर ने हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का टेलीकास्ट देखा और उसमें दिशा को बोल्ड कपड़ों में देख भड़क गया। हद तो तब हो गई जब उसने दिशा पटानी की उसी इवेंट की एक तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिख दिया कि तुम इसमें वेश्या की तरह दिख रही हो, हम समझ गए कि ब्रेस्ट इंप्लाट कराया है तुमने, पर दिखाने की कोई जरूरत नहीं।

हालांकि इस कमेंट को बाद में ब्लॉक कर दिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : dishapatani/Instagram
लेकिन इसके बाद दिशा पटानी ने जो किया उसके बाद शायद वो यूजर या फिर कोई भी शख्स इस तरह ही हरकत नहीं करेगा। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'मैं काफी वक्त से रेप और छेड़छाड़ से जुड़ी खबरें पढ़ रही हूं। हमारे देश में महिलाओं को देवियों की तरह पूजा जाता है लेकिन शर्म की बात है कि कुछ लोगों में इस बात को जानने की भी समझ नहीं है कि एक इंसान और एक जानवर के बीच के अंतर को वो क्रॉस कर रहे हैं। महिलाओं को उनके कपड़ों को लेकर जज करना आसान है लेकिन अपनी घटिया सोच को स्वीकार करना उतना ही मुश्किल।'

4 of 5
- फोटो : dishapatani/Instagram
इस लंबे चौड़े पोस्ट में दिशा पटानी ने महिलाओं और लड़कियों से भी अपील की कि वो अपने लिए खड़ी हों।

फिल्म की बात करें, तो हाल ही में फिल्म 'कुंग फू योगा' में नजर आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : dishapatani/Instagram
दिशा पटानी ने अभी तक सिर्फ कुछ ही फिल्में की हैं लेकिन प्रोफेशनल जिंदगी से ज्यादा वो निजी जिंदगी और अपने कपड़ों को लेकर चर्चा में रहती हैं। पर दिशा ने कभी इन सब चीजों की परवाह नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें