फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस चीज से टाइगर श्रॉफ को लगता है बहुत डर, वीडियो साझा कर बोले- 'मैं हमेशा अपनी आंखें बंद कर लेता हूं'

Thu, 28 May 2020 01:01 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : Social Media
साल 2014 में फिल्म हीरोपंती से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने कम ही समय में दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बना ली है। उनके एक्शन और डांस मूव्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। हर फिल्म में टाइगर कुछ न कुछ ऐसा स्टंट जरूर करते हैं, जिसे देखकर लोग दांतो तले अंगुलियां दबा लेते हैं। टाइगर ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें एक चीज से बहुत डर लगता है।
विज्ञापन

2 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला
टाइगर श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपने वीडियोज और तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इन वीडियोज में कभी वो डांस करते हुए नजर आते हैं तो कभी खतरनाक स्टंट से लोगों को हैरान करते दिखते हैं।अपने ताजा वीडियो को साझा करते हुए टाइगर ने अपने डर का खुलासा किया है।
विज्ञापन

3 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : Social Media
अपने इस नए वीडियो में टाइगर श्रॉफ हवा में फ्लिप मारते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो साझा करते हुए टाइगर ने कैप्शन में लिखा है, 'मैं हमेशा अपनी आंखें बंद कर लेता हूं, जब भी ऊपर होता हूं। क्या इस ऊंचाई से किसी और को भी इतना ही डर लगता है?'
 

4 of 5
हीरोपंती - फोटो : social media
याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले ही टाइगर श्रॉफ ने अपने बॉलीवुड डेब्यू के छह साल पूरे किए थे। इस मौके पर उन्होंने एक पोस्ट साझा कर लिखा था, 'ऐसा लगता है जैसे कल की बात हो। खुशी भरे छह साल। शुक्रिया मुझे इस सफर का एक छोटा सा हिस्सा बनाने के लिए और मुझे शुरू करने का आशीर्वाद देने के लिए।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बागी 3 - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें टाइगर श्रॉफ कि तो वो इस साल अपनी बहुचर्चित एक्शन फिल्म सीरीज बागी के तीसरे सीक्वल में नजर आए थे। लॉकडाउन से पहले रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा था लेकिन कुछ समय बाद पूरे देश में लॉकडाउन लग गया जिसके कारण ये फिल्म मेकर्स की उम्मीद से कम कमाई कर पाई।

प्रवासियों की मदद कर रहे सोनू सूद पर आया अजय देवगन का बयान, ट्वीट कर लिखी ये बात

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें