फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते का सच सामने आते ही दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ को लेकर कह डाली बड़ी बात

Wed, 28 Mar 2018 05:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
baaghi 2
बॉलीवुड के बेस्ट कपल माने जाने वाले टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी हमेशा एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए स्पॉट किए जाते हैं। दोनों फिल्म बागी 2 में पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे दर्शक काफी पसंद भी कर रहे हैं। दिशा के बारे में यह कहा जाता है कि वह बहुत ही कंट्रोलिंग गर्लफ्रेंड हैं।
विज्ञापन

2 of 5
baaghi 2
यहां तक कि दिशा के बारे में यह भी कहा जाता है कि वह टाइगर का फोन चेक करती हैं और उन्हें किसी भी को-स्टार से बात करने की इजाजत नहीं है। टाइगर का यह पहला रिलेशनशिप हैं इसलिए वह दिशा को लेकर काफी सीरियस भी हैं। अगर बात की जाए दिशा की तो हाल ही में उन्होंने कहा है कि बॉलीवुड में टाइगर श्रॉफ के अलावा उनका कोई दोस्त नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
baaghi 2
टाइगर के साथ रिलेशनशिप पर जब दिशा से सवाल किया गया तो दिशा ने बताया कि वो रेस्टोरेंट जाती हैं और उनके साथ फिल्म देखती हैं और साथ घूमती हैं क्योंकि टाइगर के अलावा उनका कोई भी फ्रेंड बॉलीवुड में नहीं है। इसके आगे बोलते हुए दिशा कहती हैं कि वह अपने आपको खुश नसीब मानती हैं कि वो टाइगर की दोस्त हैं।

 

4 of 5
baaghi 2
अब भले ही टाइगर और दिशा अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी ना तोड़े, लेकिन दोनों के बीच कुछ तो है यह बात सभी जानते हैं। दोनों को अक्सर डिनर डेट और फिल्मी जगत की पार्टियों में साथ में देखा जा चुका है। यहां तक की पिछले दिनों एक तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें दिशा टाइगर के परिवार के साथ डिनर करने पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
baaghi 2
अगर बात करें साजिद नाडियाडवाला की फिल्म बागी 2 की तो इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएगी। इसके साथ ही फिल्म में मनोज बाजपेयी, रणदीप हुड्डा और प्रतीक बब्बर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें