बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में जांच के दौरान कई नए खुलासे हुए हैं। मुंबई पुलिस की जांच के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर सिर्फ टाइगर श्रॉफ ही नहीं, बल्कि अभिनेता आमिर खान भी थे। जानिए क्या है पूरा मामला।
इस सुपरस्टार को निशाना बनाने की थी योजना
जांच से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, शूटर्स ने आमिर खान के घर की कम से कम तीन बार रेकी की थी। इसके लिए वे बांद्रा में उनके घर के पास एक लॉज में कई दिनों तक रुके थे। शूटर्स को उम्मीद थी कि वे आमिर खान की गतिविधियों पर नजर रखकर हमला करने का मौका ढूंढ लेंगे।
हालांकि, आमिर खान के घर से कम बाहर निकलने और फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रहने के कारण शूटर्स को मौका नहीं मिला। बताया जा रहा है कि कभी आमिर शूटिंग के लिए शहर से बाहर रहते थे, तो कभी घर लौटने के बाद कई दिनों तक बाहर नहीं निकलते थे। इस वजह से शूटर्स को उनकी गतिविधियों का अंदाजा नहीं लग पाया और उनकी योजना नाकाम हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान को मिली धमकी से जुड़ रहे तार
पुलिस इस साजिश को जुलाई में आमिर खान को सोशल मीडिया के जरिए मिली धमकी से भी जोड़कर देख रही है। उस समय सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप और स्क्रीनशॉट वायरल हुआ था। इसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करने वाले एक शख्स ने आमिर खान को धमकी दी थी।
यह धमकी आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी को लेकर दी गई थी। धमकी देने वाले ने इस शादी पर आपत्ति जताई थी। हालांकि, आमिर खान ने बाद में एक इंटरव्यू में इस मामले पर अपनी बात रखी थी।
क्यों टाइगर श्रॉफ को बनाया निशाना?
आमिर खान पर हमला करने का मौका नहीं मिलने के बाद शूटर्स ने अपना ध्यान टाइगर श्रॉफ की ओर कर दिया। जांच के मुताबिक, टाइगर की दिनचर्या काफी हद तक तय थी। वह नियमित रूप से जिम जाते थे और रविवार को जुहू के एक पार्क में फुटबॉल खेलने भी पहुंचते थे।
बताया जा रहा है कि शूटर्स को टाइगर की इसी तय दिनचर्या के कारण उन तक पहुंचना आसान लगा। उनकी गतिविधियों का अंदाजा लगाना दूसरे सितारों के मुकाबले आसान था। जांच में यह भी सामने आया है कि शूटर्स ने बॉलीवुड के अन्य सितारों की भी रेकी की थी। हालांकि, पुलिस की जांच में सामने आए इन दावों की पूरी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है।
4 of 6
रोहित शेट्टी, सलमान खान और टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
ये सितारे भी लंबे समय से निशाने पर
जांच से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, सलमान खान भी लंबे समय से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर रहे हैं। हालांकि, उनकी कड़ी सुरक्षा के कारण हमलावर उन तक नहीं पहुंच सके। पुलिस के मुताबिक, 20 सितंबर को हरियाणा से दो शूटर मुंबई पहुंचे थे। इनकी पहचान फूल सिंह और रेहान अंसारी के रूप में बताई गई है।
दोनों ने बांद्रा में आमिर खान के घर के पास ठहरकर इलाके की रेकी की थी। कई दिनों तक कोशिश करने के बाद भी जब उन्हें आमिर खान पर हमला करने का मौका नहीं मिला, तो उन्होंने सितंबर के आखिर में अमेरिका में मौजूद अनिल पंडित से संपर्क किया। इसके बाद टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
5 of 6
टाइगर की कार पर फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
फायरिंग में इस्तेमाल हुईं कितनी पिस्टल?
इस मामले में हथियारों को लेकर भी नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के लिए तुर्की में बनी जिगाना पिस्टल और एक देसी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। बताया जा रहा है कि देसी पिस्टल जाम हो गई थी, जिसकी वजह से टाइगर की कार की साइड विंडो पर उससे गोली नहीं चल पाई। इससे अभिनेता बाल-बाल बच गए।
पुलिस ने दो दिन पहले सूरत से दोनों पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए थे। इन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। अब पुलिस इस मामले में हथियारों के इस्तेमाल, शूटर्स की गतिविधियों और साजिश से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच कर रही है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गोलीबारी के मामले में सोनीपत की दो युवतियों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तार आरोपियों में कुणाल, सुमित, राधा, बबीता शामिल हैं।
राधा और बबीता ही ट्रेन से हथियार लेकर मुंबई गईं थीं।
राधा और बबीता दादर के रॉयल रेस्ट हाउस में रुकी थी।
फिलहाल इस रॉयल रेस्ट हाउस को पुलिस में बंद करा दिया है और सीसीटीवी, होटल गेस्ट डायरी और आधार कार्ड जप्त कर लिया है।