फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शक नहीं देख पाएंगे 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का दूसरा भाग, ये रही वजह

Fri, 20 Oct 2017 08:17 AM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 4
दर्शकों की पंसदीदा फिल्म  'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के दूसरे भाग को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा था। धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म के दूसरे भाग को लेकर कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर जानकारी भी दी थी। उन्होंने कहा था कि वो 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के दूसरा भाग को नई जनरेशन के सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ के साथ बनाएंगे। जिसके बाद फिल्म के पहले भाग में काम कर चुके वरुण और आलिया ने टाइगर को बधाई भी दी थी। 

पढ़ें- फैन्स हो जाओ तैयार, अपने बर्थ डे पर आपको एक सरप्राइज गिफ्ट देने वाले हैं प्रभास
 
विज्ञापन

2 of 4
टाइगर श्रॉफ
अब जो खबर आ रही है वो फैंस को निराश कर सकती है। दरअसल सुनने में आ रहा है कि धर्मा प्रोडक्शन अब यह फिल्म नहीं बना रहा है। कहा जा रहा है कि करण जौहर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फ्रेंचाइजी जैसी स्क्रिप्ट चाहते हैं उन्हें वैसी स्क्रिप्ट नहीं मिल पा रही है। जिसकी वजह से उन्होंने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के दूसरे भाग को शुरु करने का फैसला टाल दिया है। 
विज्ञापन

3 of 4
करण जौहर
करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' को बने आज पूरे पांच साल हो गए हैं। करण जौहर ने इस मौके पर फिल्म के तीनों मुख्य किरदारों को सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए फैंस को इस बात की जानकारी दी। #5YearsOfSOTY ....a film that gave me three solid life long relationships!!!! @S1dharthM @Varun_dvn @aliaa08 pic.twitter.com/gjhxwfNFF2 — Karan Johar (@karanjohar) October 19, 2017
विज्ञापन

4 of 4
Rambo
गौरतलब है कि फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के अलावा टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'रैम्बो' को भी दर्शक फिलहाल नहीं देख पाएंगे। कुछ दिन पहले इस बात का ऐलान हुआ है कि यह फिल्म किसी कारण से बंद की जा रही है। फिलहाल टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्म 'बागी 2' की शूटिंग में काफी बिजी हैं। इस फिल्म के बाद वो  ऋतिक रोशन और वाणी कपूर के साथ अपनी नई फिल्म को शूट करेंगे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें