फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baaghi 3 Box office Collection Day 7: 100 करोड़ के क्लब में पहुंचने के कुछ ही दूर है फिल्म

Fri, 13 Mar 2020 08:05 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tiger shroff - फोटो : social media
टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 3' बीते शुक्रवार यानी 6 मार्च को रिलीज हुई थी । इस फिल्म को रिलीज हुए अब सात दिन हो चुके हैं । फिल्म ने शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी । फिल्म को होली की छुट्टी का भी फायदा मिला। कुछ ही दिनों में फिल्म 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी । जानते हैं फिल्म ने सात दिन में कितना कलेक्शन कर लिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Baaghi 3 - फोटो : twitter
फिल्म की ओपनिंग शानदार रही थी । पहले दिन 'बागी 3' ने 17.50 करोड़ का कलेक्शन किया। फिर शनिवार को यानी दूसरे दिन फिल्म ने 16.03 करोड़, रविवार को 20.30 करोड़ और सोमवार को 9.06 करोड़ जुटाए। वहीं मंगलवार को फिल्म ने 14.05 करोड़ का कलेक्शन किया । इसके बाद से कलेक्शन के आंकड़े गिरते नजर आ रहे हैं । 'बागी 3' के छठे दिन 8.03 करोड़ कमाए । वहीं सातवें दिन यानी गुरुवार को फिल्म के 7 करोड़ रुपये का बिजनेस करने की उम्मीद है । गुरुवार के आधिकारिक आंकड़े अभी तक नहीं आए हैं। अगर सातवें दिन इतना कलेक्शन रहा तो फिल्म कुल 91.97 करोड़ रुपये जुटा लेगी ।
विज्ञापन

3 of 5
बागी 3 - फोटो : सोशल मीडिया
'बागी 3' केवल देश में ही नहीं विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वीकेंड तक फिल्म ने करीब 17.15 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। 'बागी 3' इस साल की विदेश में सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म भी बन गई है। आज यानी शुक्रवार को इरफान खान और करीना कपूर की 'अंग्रेजी मीडियम' रिलीज होने वाली है। ऐसे में 'बागी 3' के कलेक्शन पर असर पड़ सकता है।

4 of 5
बागी 3 पोस्टर - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा श्रद्धा कपूर, अंकिता लोखंडे, दिशा पाटनी, रितेश देशमुख और जमील खौरी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया। इसे फॉक्स स्टार स्टूडियोज और साजिद नाडियाडवाला ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। 'बागी 3' का बजट लगभग 70 करोड़ है। देश में इसे 4,400 स्क्रीन्स और विदेश में 1,100 स्क्रीन्स मिले हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Baaghi 3 - फोटो : amar ujala mumbai
कहानी की बात करें तो टाइगर श्रॉफ यानी रॉनी और उसके भाई रितेश देशमुख यानी विक्रम के इर्द गिर्द घूमती है। रॉनी अपने भाई के लिए कुछ भी कर सकता है। हालात कुछ ऐसे बन पड़ते हैं कि विक्रम को बचाने के लिए रॉनी को सीरिया जाना पड़ता है। जहां उसका मुकाबला एक दुश्मन के साथ नहीं बल्कि एक देश के साथ है।

आयुष्मान की राह चलीं उर्वशी, 'वर्जिन भानुप्रिया' में करेंगी अटूट कौमार्य से परेशान लड़की का किरदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें