फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ को ज्यादा अटेंशन मिलने से खुश नहीं थीं दिशा, अब अपने रिश्ते का सच ले आए सामने

Wed, 28 Mar 2018 04:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अपनी अपकमिंग फिल्म 'बागी 2' का तेजी से प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म के साथ दोनों के अफेयर की भी खूब चर्चा हो रही है। हाल ही में टाइगर और दिशा एक प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे थे। यहां टाइगर ने दिशा को अपनी गर्लफ्रेंड मानने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

2 of 6
Tiger Shroff and Disha Patani
दोनों पहली बार साथ काम कर रहे हैं। बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में टाइगर ने कहा कि वो दिशा को डेट नहीं कर रहे हैं लेकिन उनकी फिल्म के लिए ये अफवाह अच्छी है। टाइगर ने कहा, 'हम दोनों हमेशा बाहर घूमने जाते हैं। साथ घूमने-फिरने का मतलब यह नहीं कि हम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।'
विज्ञापन

3 of 6
Tiger Shroff and Disha Patani
'मैं अपने मेल फ्रेंड्स के साथ भी घूमने जाता हूं लेकिन ये किसी को दिखाई नहीं देता। आज मैं यह जरूर कह सकता हूं कि दिशा उनमें से एक हैं जिस पर मैं विश्वास करता हूं। मेरे ज्यादा दोस्त नहीं हैं। मैं जल्दी लोगों के साथ घुल-मिल नहीं पाता हूं लेकिन वो अलग है।'

4 of 6
Tiger Shroff and Disha Patani
'हमारे लिंकअप की खबरें सच हों या झूठ लेकिन ये हमारी फिल्म के लिए बहुत अच्छा है। लोग हम दोनों की केमिस्ट्री देखने के लिए उतावले हो रहे हैं।' अब यह नहीं पता कि टाइगर झूठ बोल रहे हैं या सच। यह एक प्रमोशनल स्टंट भी हो सकता है। 
विज्ञापन

5 of 6
Tiger Shroff
बता दें कि कुछ दिन पहले खबर आई थी कि दिशा टाइगर को मिल रही अटेंशन से खुश नहीं हैं। किसी भी प्रमोशनल इवेंट में दिशा से ज्यादा लाइमलाइट टाइगर को मिलती है। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tiger Shroff and Disha Patani
उसके तुरंत बाद टाइगर का इस तरह का बयान चौंकाने वाला है। हालांकि इस बारे में टाइगर ने कहा था कि उनके और दिशा के बीच सबकुछ ठीक है। दिशा को अटेंशन पाने का पूरा हक है। दिशा और टाइगर की यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें