फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ के डांस वीडियो से लेकर अनन्या पांडे की तस्वीर तक, पढ़ें पांच खबरें

Sun, 27 Oct 2019 08:21 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tiger Shroff,Battiyan Bujhaado - फोटो : amar ujala
टाइगर श्रॉफ ने 'दिल ले गई-गई' गाने पर किया जबरदस्त डांस
बॉलीवुड में अपने एक्शन और डांस के लिए मशहूर अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अभिनेत्री करिश्मा कपूर के गाने 'दिल ले गई-गई' पर धमाकेदार डांस किया। इस डांस का वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। सोशल मीडिया यूजर्स के अलावा बॉलीवुड सितारे भी उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और अभिनेत्री दिशा पाटनी ने भी टाइगर श्रॉफ के इस वीडियो की तारीफ की है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
vijay thalapathy - फोटो : Social Media
विजय जोसेफ की फिल्म देखकर उत्साहित हुए फैंस सिनेमाघर में करने लगे डांस
साउथ फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों की जीतने वाले सुपरस्टार विजय जोसेफ की फिल्म बिगील (Bigil) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड्स बना चुकी है। इस बीच फिल्म बिगील की अभिनेत्री नयनतारा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में इस फिल्म को देखकर सिनेमाघरों में दर्शक जमकर डांस कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Kangana Ranaut - फोटो : amar ujala mumbai
कंगना ने लॉस एंजेलिस में मनाई दिवाली
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों लॉस एंजेलिस में हैं। उन्होंने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में वह दिवाली मनाती दिखाई दे रहे हैं। कंगना को वीडियो में डिनर टेबल पर फुलझड़ी के साथ देखा जा सकता है। कंगना इन दिनों तमिलनाडु की दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता पर बायोपिक की तैयारी के लिए लॉस एंजिल्स में हैं। कंगना के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 
 

4 of 5
परतापुर रेलवे स्टेशन पर फिल्म सांड की आंख शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में टैक्स फ्री हुई सांड की आंख
तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म सांड की आंख को अब दिल्ली में टैक्स फ्री कर दिया है। इस बात की जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा-'दिल्ली सरकार ने तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म सांड की आंख को दिल्ली में टैक्स फ्री कर दिया। इस फिल्म का संदेश हर उम्र, लिंग और पृष्ठभूमि के लोगों तक पहुंचना चाहिए।' आपको बता दें कि फिल्म सांड की आंख देश की निशानेबाज प्रकाशी तोमर और चंद्रो तोमर की जिंदगी से प्रेरित फिल्म है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ananya Panday - फोटो : Instagram
अनन्या पांडे की तस्वीर शनाया का कमेंट
अनन्या पांडे और शनाया कपूर काफी अच्छी दोस्त हैं। इन दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। इस बीच शनाया ने अनन्या की वायरल तस्वीर में पर कमेंट किया है। दरअसल अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की। उन्होंने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा - क्योंकि कभी कभार चीजें ग्रे नहीं होती, वे या तो ब्लैक होती हैं या व्हाइट। अनन्या के इस तस्वीर पर शनाया ने कमेंट करते हुए कहा तुम मुझे ऐसे कैप्शन क्यों नहीं भेजती हो? इस पर अनन्या ने कहा कि उन्हें ये किसी सीक्रेट सोर्स से मिलते हैं। शनाया और अनन्या पांडे के कमेंट को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें