फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक रोशन को कड़ी टक्कर देने को तैयार हैं टाइगर श्रॉफ, ये वीडियो मिस नहीं कर सकते आप...

Sat, 14 Jul 2018 04:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
tiger shroff
बॉलीवुड के 'बागी' और जैकी श्राफ के बेटे टाइगर श्राफ आजकल हर युवा के लिए फिटनेस इंस्पिरेशन बन गए हैं। टाइगर श्रॉफ फिटनेस फ्रीक हैं और घंटो जिम में एक्सरसाइज करते हुए अपना समय बिताते हैं। टाइगर ने कुछ घंटे पहले एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह डंबल उठाते हुए दिख रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
tiger shroff
टाइगर की बॉडी देख आप भी उनकी फिटनेस के कायल हो जाएंगे। टाइगर ने अपना यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'सुपरहीरो की तरह दिखने के लिए नए अवतार की जरूरत है। तैयारी शुरू हो चुकी है।' इस वीडियो में टाइगर ने हैशटैग भी लगाया है। उन्होंने अपने कैप्शन में #HrithikVsTiger लिखा है।
विज्ञापन

3 of 4
tiger shroff
इस साल रिलीज हुई टाइगर की फिल्म बागी 2 ने जबरदस्त कमाई की थी। लोगों ने फिल्म में दिशा पाटनी के साथ उनकी लव केमेस्ट्री के अलावा टाइगर का एक्शन भी खूब पसंद किया। इसके बाद टाइगर करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में दिखाई देंगे, जिसकी शूटिंग लगभग पूरी होने के करार पर है। ये फिल्म इसी साल 23 नंवबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन

4 of 4
Tiger Shroff
बता दें इसी फिल्म के लिए टाइगर जिम में घंटों पसीना बहा रहे हैं। अपनी बॉडी और एक्शन सीन के अलावा, टाइगर को उनके डांसिंग स्किल्स के लिए भी जाना जाता है। टाइगर ने बॉलीवुड में साल 2014 में आई फिल्म हीरोपंती से एंट्री की थी। इस फिल्म में लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया था इसके बाद टाइगर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें