फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर ने दिशा पाटनी के लिए पोस्ट किया स्पेशल वीडियो, कुछ ऐसे किया बर्थडे विश

Thu, 13 Jun 2019 05:59 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tiger shroff and disha patani - फोटो : social media
टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी को सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया है। हालांकि टाइगर का बर्थडे विश करने का अंदाज थोड़ा अलग रहा। टाइगर ने इंस्टाग्राम पर दिशा को एक डांस वीडियो पोस्ट कर विश किया है। वीडियो में टाइगर और दिशा 'बेफिक्रा' गाने पर डांस रिहर्सल करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Disha Patani and Tiger Shroff - फोटो : twitter
टाइगर ने वीडियो पोस्ट करने के साथ ही एक सिंपल का कैप्शन भी लिखा है। पोस्ट का कैप्शन है- हैप्पी बर्थडे डी। वहीं बात वीडियो की करें तो इस वीडियो में दिशा और टाइगर के डांस मूव्स काफी शानदार हैं।

विज्ञापन

3 of 5
Tiger Shroff and Disha Patani
दिशा पाटनी आखिरी बार सलमान खान की भारत में नजर आई थीं। फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। वहीं भारत के 100 करोड़ में शामिल होने के साथ ही दिशा की भी 100 करोड़ी हैट्रिक लग गई है। बता दें कि इससे पहले एम एस धोनी और बाघी 2 भी 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई थी।

4 of 5
Tiger Shroff and Disha Patani
हाल ही में दिशा आदित्य ठाकरे के साथ डिनर करने गई थीं। फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद से ही दिशा ट्रोल होने लगी थीं। दिशा के फोटोज पर टाइगर के फैंस कमेंट कर रहे थे कि 'टाइगर जिंदा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tiger shroff and disha patani - फोटो : अमर उजाला
ट्रोल होने के बाद दिशा ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा है कि क्या हम दोस्तों के साथ डिनर करने बाहर नहीं जा सकते हैं ? मैं पुरुष और महिला दोस्तों को अलग नजरिये से नहीं देख सकती हूं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें