बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ महज 28 साल के हैं। 4 साल के फिल्मी सफर में टाइगर ने अपनी पांचवीं फिल्म से कई दिग्गज एक्टर्स के रिकॉर्ड तोड़े हैं। इस फिल्म की कमाई का आंकड़ा 112 करोड़ पार कर चुका है। इसी ताबड़तोड़ कमाई के साथ वह बॉलीवुड के पहले कम उम्र के एक्टर बन गए हैं जिनकी फिल्म हाईएस्ट ओपनर रही हो। तो चलिए आपको बताते हैं कि टाइगर ने फिल्म रिलीज के 8वें दिन किन 3 एक्टर्स के रिकॉर्ड तोड़े हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Ranveer Singh
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह ने साल 2010 में 'बैंड बाजा बारात' फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। 8 साल के सफर में रणवीर ने कई सारी फिल्में की है लेकिन अब तक उनकी 5 फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई। रणवीर की आखिरी फिल्म 'पद्मावत' ने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। रणवीर इस समय 32 साल के हैं ऐसे में टाइगर कम उम्र में हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म देकर पहले यंग एक्टर बन गए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
ranbir kapoor
रणबीर कपूर
35 साल के रणबीर कपूर ने 'सांवरिया' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। रणवीर अब तक कई फिल्मों में काम कर चुके हैं लेकिन अभी तक उनकी केवल तीन फिल्में ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। जिसमें ये जवानी है दीवानी, बर्फी और ऐ दिल है मुश्किल फिल्में शामिल हैं। हालांकि उनकी ज्यादातर फिल्में हिट रही लेकिन कम उम्र में हाईएस्ट ओपनर के रिकॉर्ड को टाइगर श्रॉफ ने तोड़ दिया है।
4 of 5
varun dhawan
वरुण धवन
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फिल्म से वरुण धवन ने अपने करियर की शुरुआत की थी। वरुण का नाम बॉलीवुड के यंग एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है। 6 साल के फिल्मी सफर में वरुण धवन की 4 फिल्में 100 करोड़ के क्लब में है जिसमें दिलवाले, जुड़वा 2, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, ABCD2 शामिल हैं। 28 साल की उम्र में हाईएस्ट ओपनर फिल्म देकर टाइगर श्रॉफ ने वरुण का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
आपको बता दें, 'बागी 2' फिल्म ने 7 दिनों में 7 रिकॉर्ड तोड़े हैं। यहां तक कि 'बागी 2' ने पहले दिन के कलेक्शन में ही 'पद्मावत' को भी पीछे छोड़ दिया। 'पद्मावत' ने पहले दिन 24 करोड़ का बिजनेस किया था जबकि 'बागी 2' ने 25.10 करोड़ कमाए। ऐसे में यह फिल्म साल की हाईएस्ट ओपनर फिल्म बन गई है। 'बागी 2' में टाइगर के एक्शन और डांस की जमकर तारीफ की जा रही है। इसमें उनके साथ दिशा पाटनी लीड रोल में है।