फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganapath: आठ साल बाद फिर एक साथ नजर आएंगे कृति और टाइगर, ‘गणपत’ के सेट से फोटो शेयर कर दिखाई अपने लुक की झलक

Sun, 20 Mar 2022 02:19 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गणपथ - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गणपत' की शूटिंग करन में व्यस्त हैं। गणपथ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म बनने की जानकारी मिलने के बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टाइगर और कृति दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट से फोटो शेयर कर अपने लुक की झलक दिखाई है।
विज्ञापन

2 of 5
टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन - फोटो : Instagram
कृति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक एक्शन सीक्वेंस से अपना रफ लुक दिखाते हुए एक तस्वीर साझा की। उसमें उनका वह एकदम अलग दिखाई दे रही हैं। कृति ने फोटो के साथ लिखा है गणपत नाइट शूट। इसके साथ ही कृति ने तीन स्टोरी और शेयर की है, जिसमें वह एक कुत्ते को सहलाती नजर आ रही हैं। वहीं, टाइगर ने भी अपने फोटो शेयर कर फैंस को अपने लुक की झलक दिखाई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
2014 में आई हीरोपंती कृति और टाइगर की पहली फिल्म थी। दोनों ने अपनी बॉलीवुड डेब्यू साथ ही किया था। दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। अब आठ साल बाद फिर से दोनों बड़े पर्दे पर 'गणपत' में साथ दिखाई देंगे।

4 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर अक्सर 'गणपत' के सेट से शूटिंग के फोटो और वीडियो शेयर करते रहते थे। एक बार शूटिंग के दौरान टाइगर की आंखों में चोट लग गई थी। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा था कि 'गणपत' के फाइनल काउंट डाउन से पहले ये हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
कृति के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में अक्षय कुमार के साथ बच्चन पांडे में नजर आईं। जल्द ही वह 'आदिपुरुष' और 'भेड़िया' में भी दिखाई देंगी। वहीं, टाइगर श्रॉफ की 'हीरोपंती 2', और ‘बड़े मिया छोटे मिया’ इसी साल आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें