टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म 'बागी 2' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। इस बार टाइगर के आने की धमक से पूरा बॉलीवुड हिल गया। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।
विज्ञापन
2 of 6
टाइगर श्रॉफ
इसका नतीजा यह हुआ कि 24 घंटे में ही ट्रेलर को 60 मिलियन बार देखा जा चुका है। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि रिलीज से पहले ही फिल्म सोशल मीडिया के कई रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
3 of 6
टाइगर श्रॉफ
ट्रेलर को मिले 60 मिलियन व्यूज की बात की जाए तो यह यू-ट्यूब, फेसबुक, हॉटस्टार और स्टार टीवी नेटवर्क को मिलाकर आए हैं। इतना ही नहीं टाइगर की फिल्म के ट्रेलर को बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स ने भी पसंद किया है।
4 of 6
टाइगर श्रॉफ
अक्षय कुमार, अनिल कपूर और सुनील शेट्टी जैसे सितारों ने ट्विटर पर ‘बागी 2’ के ट्रेलर की तारीफ में ट्वीट किए हैं। यह भी एक बहुत बड़ी वजह रही कि ट्रेलर को इतने ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
टाइगर श्रॉफ
ट्रेलर लांच के लिए टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी हैलीकॉप्टर से जमीन पर उतरे थे। जिस कारण मीडिया में उनकी खूब चर्चा हुई थी। इस ईवेंट में 200 लोग मौजूद थे। ‘बागी 2’ को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है।
साजिद नडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में टाइगर और दिशा के अवाला मनोज बाजपेयी, रणदीप हुड्डा और प्रतीक बब्बर जैसे मंझे हुए कलाकार हैं। यह फिलम 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।