फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बागी 2' के रिलीज से पहले हाथों में हाथ डाले दिखे दिशा-टाइगर, मुंबई छोड़कर कहां जाने की है तैयारी

Sat, 24 Mar 2018 05:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tiger Shroff and Disha Patani - फोटो : Spotboy.com
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी जल्द ही 'बागी 2' फिल्म में पहली बार एक साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म को रिलीज होने में अभी एक हफ्ता बचा है। ऐसे में यह दोनों स्टार्स फिल्म को हिट कराने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते। हाल ही में दिशा और टाइगर मुंबई एयरपोर्ट पर एक दूसरे का हाथ पकड़े स्पॉट किए गए।
विज्ञापन

2 of 5
Tiger and Disha - फोटो : Spotboy.com
यह तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दिशा और टाइगर मुंबई से बाहर फिल्म का प्रमोशन करने जा रहे हैं इस बीच यह तस्वीरें खींची गई। इस मौके पर दिशा मरून रंग के क्रॉप टॉप के साथ पैंट पहने दिखाई दीं तो वहीं टाइगर काले रंग की टी-शर्ट के साथ जींस पहने हुए थे।
 
विज्ञापन

3 of 5
Tiger and Disha - फोटो : Spotboy.com
टाइगर की काले रंग की टी-शर्ट थोड़ी अलग जरूर थी। टी-शर्ट में लिखा था 'मैं बागी'। फिलहाल इतना जरूर कहा जा सकता है कि टाइगर 'बागी 2' को हिट कराने के लिए जोर शोर से जुटे हैं। टाइगर की खास प्रिंट वाली टी-शर्ट इसी बात की ओर इशारा कर रही है।
 

4 of 5
Tiger and Disha - फोटो : Spotboy.com
एयरपोर्ट पर कैमरे के सामने दिशा और टाइगर ने जमकर पोज दिए। इसके साथ ही लोगों से फिल्म देखने की गुजारिश की। 'बागी 2' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का मेकिंग वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में टाइगर जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई दिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tiger Shroff
यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है। 'बागी 2' साल 2016 में आई फिल्म की फ्रेंचाइजी है। फिल्म के दूसरे पार्ट के रिलीज से पहले ही 'बागी 3' का ऐलान कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें