फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाह है दिशा और टाइगर के ब्रेकअप की खबर, मां आयशा के साथ डिनर डेट पर लव बर्ड्स आए नजर

Fri, 09 Nov 2018 11:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
disha patani, tiger shroff - फोटो : Twitter
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। बॉलीवुड के यह कपल हमेशा एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए भी स्पॉट किए जाते हैं। दोनों फिल्म बागी 2 में पहली बार साथ नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था लेकिन पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है। हालांकि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
tiger - फोटो : Twitter
हाल में इन दोनों को एक साथ डिनर डेट पर देखा गया। इस डिनर डेट पर उनके साथ टाइगर की मां आयशा श्रॉफ भी नजर आईं। इस मौके पर जहां टाइगर किसी फोटोग्राफर्स को पोज दे रहे थे वहीं दिशा थोड़ी जल्दबाजी में दिखीं। दोनों के देखकर तो यही कहा जा सकता है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
disha patani
बता दें दोनों के बीच तकरार की वजह 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में टाइगर की कोस्टार तारा सुतारिया को बताया जा रहा था। कहा तो ये भी जा रहा था कि दिशा टाइगर को होल्ड करके रखना चाहती हैं उन्हें सेट पर किसी भी फीमेल कोस्टार से बात करने तक की इजाजत नहीं है लेकिन बावजूद इसके टाइगर और तारा एक दूसरे के करीब आए जो बात दिशा को बिल्कुल ठीक नहीं लगी।

4 of 5
Tiger Shroff
हालांकि टाइगर और दिशा ने कभी भी उनके रिश्ते को लेकर कुछ नहीं बोला है लेकिन दोनों के बीच रिश्ता होने की बात कही जाती रही है क्योंकि ज्यादातर मौकों पर दोनों साथ नजर आते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर करण जौहर के प्रोडक्शन तले बन रही फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में नजर आने वाले है। इस फिल्म में टाइगर के साथ अनन्या पांडे और तारा सुतारिया नजर आने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
disha patani and salman
वहीं दिशा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में दिशा सलमान खान के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगी। 'भारत' कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' का रीमेक है। दक्षिण कोरियाई फिल्म ओड टू माय फादर साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुनील ग्रोवर भी है जो कि सलमान के करीबी दोस्त का किरदार निभाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें