Tiger Shroff
एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बना रखी है और हर दिन बेहतर कारोबार कर रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, रविवार को फिल्म ने लगभग 27 करोड़ रुपए का कलेक्शन और सोमवार को फिल्म ने 12.10 करोड़ की कमाई की। मंगलवार को फिल्म के खाते में 10.60 करोड़ आए। बुधवार को फिल्म ने 9.10 करोड़ की कमाई की। गुरुवार को फिल्म के खाते में 7.95 करोड़ आए। रिलीज के दूसरे हफ्ते भी फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर पकड़ बरकरार रखी और शुक्रवार को फिल्म ने 5 करोड़ का बिजनेस किया। अनुमान के मुताबिक शनिवार को भी यह आंकड़ा 5 करोड़ रहा।