baaghi 2
एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बना रखी है और हर दिन बेहतर कारोबार कर रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, रविवार को फिल्म ने लगभग 27 करोड़ रुपए का कलेक्शन और सोमवार को फिल्म ने 12.10 करोड़ की कमाई की। मंगलवार को फिल्म के खाते में 10.60 करोड़ आए। बुधवार को फिल्म ने 9.10 करोड़ की कमाई की। गुरुवार को फिल्म के खाते में 7.95 करोड़ आए। अनुमान के मुताबिक शुक्रवार को फिल्म ने 5 करोड़ का बिजनेस किया। इस तरह फिल्म ने 8 दिन में ही 117 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।