'बागी 2' रिलीज होते ही टाइगर श्रॉफ की खुशी का ठिकाना नहीं है। हो भी क्यों न आखिरकार फिल्म अपनी बंपर कमाई की बदौलत साल 2018 की दूसरे सुपरहिट फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने पहले ही दिन संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 25 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने अब तक 199.55 करोड़ की कमाई की है।
विज्ञापन
2 of 5
baaghi 2
इस फिल्म के साथ ही टाइगर के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हुआ। टाइगर श्रॉफ यंग जेनरेशन के एक्टर्स में बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बन गए हैं। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 'बागी 2' 200 करोड़ पार कर चुकी है। 60 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'बागी 2' का नाम इस साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो चुका है।
विज्ञापन
3 of 5
padmaavat
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म 2018 की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है, लेकिन विरोध के बाद रिलीज हुई फिल्म 4 राज्यों के सिनेमाघरों में प्रदर्शित नहीं की जा सकी। इसलिए बिग बजट होने की वजह से फिल्म सबसे मुनाफेदार साबित नहीं हो पाई।
4 of 5
SONU KE TITU KI SWEETY
'सोनू के टीटू की स्वीटी' भी साल 2018 की सुपरहिट फिल्मों में से एक रही। फिल्म आसानी से 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी। इसके अलावा अजय देवगन की 'रेड' और अक्षय कुमार की 'पैडमैन' ने भी शानदार कमाई की, लेकिन सभी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए टाइगर की बागी 3 साल 2018 की दूसरी सबसे हिट फिल्म बन गई।
हालांकि, 2018 के आने वाले महीनों में कई धमाकेदार फिल्में आ रही हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती हैं। टाइगर श्रॉफ की बागी-2 , 30 मार्च को रिलीज हुई थी। साथ ही साल 2018 में सबसे तेजी से 100 करोड़ कमाने वाली यह पहली फिल्म बन चुकी है। फिल्म को दर्शकों और आलोचकों दोनों का ही प्यार मिल रहा है।