फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movie Review: साल की पहली एक्शन फिल्म बनी 'बागी 2', 100 करोड़ के क्लब में शामिल होना तय

Fri, 30 Mar 2018 11:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की एक्शन फिल्म आज रिलीज हो गई है। हफ्ते भर पहले से ही युवाओं में फिल्म के लिए क्रेज देखने को मिला रहा था। टाइगर के फैंस लगातार उनकी इस फिल्म का सोशल मीडिया पर प्रमोशन कर रहे हैं। अब लोगों ने रिव्यू भी देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
टाइगर श्रॉफ
दिशा पहली बार टाइगर के साथ फिल्म में रोमांस करती दिखेंगी। फिल्म में टाइगर 'रॉनी' और दिशा 'नेहा' का किरदार में हैं। यह एक लव स्टोरी है। फिल्म के ट्रेलर में ही दिख गया था कि इस लव स्टोरी के पीछे कोई बहुत बड़ी मिस्ट्री छिपी है।







 
विज्ञापन

3 of 6
टाइगर श्रॉफ
साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म के बारे एक ट्विटर यूजर ने कहा, 'टाइगर की एंट्री और स्टंट शानदार हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'टाइगर और दिशा का कॉलेज रोमांस बिल्कुल रियल लग रहा है।' वहीं दूसरे यूजर ने कहा, 'बागी 2 के फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए सिनेमाहॉल यंगस्टर्स से भरा पड़ा है।'






 

4 of 6
Tiger Shroff
कुछ यूजर्स ने फिल्म को  ***1/2 स्टार भी दिए हैं। दिशा और टाइगर की एक्टिंग को अच्छा बताया जा रहा है। फिल्म के गाने भी दर्शकों को लुभाने में कामयाब रहे हैं। फिल्म को वर्ल्डवाइड 4125 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है। भारत में इसे 3500 और ओवरसीज में 625 स्क्रीन्स मिले हैं। 






 
विज्ञापन

5 of 6
Tiger Shroff
फिल्म की एडवांस ओपनिंग रिलीज से 5 दिन पहले शुरू हो गई थी। 75 करोड़ के बजट में बनी 'बागी 2' को 45 देशों में रिलीज किया गया है। ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो फिल्म पहले ही दिन 15 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। वहीं वीकेंड तक 45 करोड़ रुपए कमाने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tiger Shroff
ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल की मानें तो 'फिल्म के फर्स्ट हाफ में एक्शन सीन कम हैं। लेकिन पहला हाफ कमाल का है। वहीं थिएटर की 50 फीसदी सीटें फुल हैं।' कहा जा रहा है कि यह टाइगर की पहली फिल्म होगी जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने में कामयाब रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें