फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागी 2 देखकर खुश हुई इन हस्तियों ने किया ट्वीट, कहा SUPERHIT है फिल्म

Sat, 31 Mar 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
tiger
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की फिल्म ‘बागी 2’ रिलीज हो गयी है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के एक्शन को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है। इतना ही नहीं बागी 2 का क्रेज बॉलीवुड सेलिब्रिटीज में भी देखने को मिल रहा है। फिल्म कई कारणों से चर्चा में है बात डायरेक्शन की हो, एक्शन की, गानों की या फिर टाइगर और दिशा की केमिस्ट्री की। यह फिल्म सभी में फिट बैठती है। इस फिल्म को देखने को बाद बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार, निर्माता और निर्देशकों ने फिल्म की जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन

2 of 7
Tiger Shroff
काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने कहा- फिल्म देखकर मेरी रात अच्छी हो गई। मजा ही आ गया। तनीषा के अलावा सुधीर बाबू, हुमा कुरैशी  जैसे कई स्टार्स ने बागी 2 की तारीफ की है।
 

 
विज्ञापन

3 of 7
baaghi 2
नील नितिन मुकेश ने बागी 2 के बारे में कहा कि भाई आपको बधाई हो और तुमने बॉल को स्टेडियम के बाहर मारा है फिल्म देखकर मजा आ गया।
 

 

4 of 7
baaghi 2
विवेक ओबराय ने बागी 2 के बारे में लिखते हुए कहा- वाह मजा आ गया। दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ को बधाई। विवेक ओबराय ने डायरेक्टर अहमद खान की भी जमकर तारीफ की है।
 

 
विज्ञापन

5 of 7
baaghi 2
टाइगर श्रॉफ की तारीफ करते हुए सुभाष घई ने लिखा अगर आप एक सुपरहीरो देखना चाहते है तो आपको फिल्म बागी 2 जरूर देखनी चाहिए। सुभाष घई ने दिशा पाटनी की भी तारीफ की है। 
 

 
विज्ञापन

6 of 7
baaghi 2
प्रतीक बब्बर ने भी टाइगर और दिशा की फिल्म देखने की अपील की। आपको बता दें कि प्रतीक बब्बर फिल्म में विलेन के रूप में नजर आएंगे। ट्रेलर में प्रतीक ड्रग लेते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे ऐसा लग रहा है कि प्रतीक ने एक ड्रग एडिक्ट विलेन का रोल अदा किया है। प्रतीक को ग्रे शेड में देखना दिलचस्प होगा। साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित "बागी 2" को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बागी - फोटो : youtube
अहमद खान द्वारा निर्देशित फिल्म 30 मार्च 2018 को रिलीज हुई। बात दें कि 'बागी' में टाइगर श्रॉफ के साथ श्रद्धा कपूर नजर आई थीं और यह फिल्म 2 साल पहले 2016 में रिलीज हुई थी और अब इस फिल्म में टाइगर अपनी रियल लाइफ की गर्लफ्रेंड दिशा के साथ नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें