फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर-सलमान को टक्कर देने आ रहा ये नया लड़का, फिल्म रिलीज से 5 दिन पहले ही बिकीं टिकटें

Mon, 26 Mar 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tiger Shroff
टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' के लिए फैंस की दीवानगी देखते हुए थियेटर मालिकों ने फिल्म की रिलीज से 5 दिन पहले बड़ा फैसला लिया है। इस फिल्म में पहली बार दिशा और टाइगर एक साथ नजर आ रहे हैं। ऐसे में इन दोनों स्टार्स को देखने का जुनून फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Tiger Shroff
कुछ देर पहले फिल्म के लीड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर बताया कि 'बागी 2' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। जिस पर टाइगर के फैन ने जवाब दिया सर पहले दिन के पहले शो की टिकट बुक कर ली है। इस फैसले की फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने भी जमकर तारीफ की।
 


 
विज्ञापन

3 of 5
Tiger and Disha
तरण आदर्श ने ट्वीट किया - 'बहुत ही कम प्रोड्यूसर्स और स्टूडियोज है जो रिलीज के 5 दिन पहले फिल्म की बुकिंग शुरू कर देते हैं। ऐसा तब होता है जब फिल्म काफी चर्चित हो। बागी 2 की एडवांस बुकिंग आज से शुरू हो चुकी है।' ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे है कि फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग करने वाली है। 
 

 

4 of 5
Tiger Shroff
आपको बता दें, हाल ही में टाइगर और दिशा एयरपोर्ट पर एक दूसरे का हाथ पकड़े स्पॉट हुए थे। यह दोनों स्टार फिल्म को हिट कराने के लिए प्रमोशन में जुटे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर टाइगर के एक्शन सीक्वेंस का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मार्शल आर्टस के नए फॉर्म की ट्रेनिंग लेते हुए दिखाई दिए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tiger Shroff
इसके साथ ही फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से पहले भी टाइगर और दिशा की एंट्री ने लोगों को दिल जीत लिया था। यह दोनों हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे साथ ही टाइगर ने कुछ स्टंट भी किए थे। जिसे देखकर उनके फैंस को इतना तो समझ में आ गया था कि यह फिल्म एक्शन से भरपूर है। 'बागी 2' 30 मार्च को रिलीज होने वाली है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें