बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक समय पर दोनों के डेटिंग की अफवाहें सुर्खियों में थीं। तो वहीं, एक समय ऐसा भी आया जब दोनों के ब्रेकअप की खबरें लाइमलाइट में बनी रहीं। हालांकि, न तो कभी टाइगर और न ही कभी दिशा ने खुद के रिश्ते में होने या न होने की बात कही। हालांकि, अब टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने इनके रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है। आयशा का बयान सामने आते ही सोशल मीडिया की हलचल बढ़ गई है।