फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger 3 Box Office Collection Day 1: ‘भारत’ से बराबरी का संघर्ष कर रही ‘टाइगर 3’, टॉप 5 में नहीं पहुंची फिल्म

Sun, 12 Nov 2023 06:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
'टाइगर 3' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यशराज फिल्म्स की ताजातरीन पेशकश फिल्म ‘टाइगर 3’ ने रिलीज के पहले दिन शुरुआती रुझानों के अनुसार जो कारोबार किया है, वह इस फ्रेंचाइजी की पिछली ‘पठान’ से काफी कम रहने वाला है। शाहरुख खान की पिछली रिलीज फिल्म ‘जवान’ के ओपनिंग डे रिकॉर्ड के आधे तक पहुंचने में फिल्म हांफ चुकी है। फिल्म ‘जवान’ ने रिलीज के पहले दिन पूरे देश में करीब 75 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। सलमान खान की सिनेमाघरों मे रिलीज अब तक की फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म ‘भारत’ की रही है, और वहां तक पहुंचने की फिल्म ‘टाइगर 3’ की कोशिश रविवार शाम तक जारी थी।
यह भी पढ़ें- Tiger 3 Review: लचर पटकथा, सुस्त निर्देशन से बिगड़ी टाइगर की दिवाली, पड़ोसी की इमेज सुधारने को बनी कमजोर फिल्म
विज्ञापन

2 of 5
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘टाइगर 3’ रविवार को पूरे देश में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो गई। फिल्म का पहला शो मुंबई में सुबह छह बजे शुरू हुआ लेकिन इस शो में फिल्म ‘पठान’ जैसा जोश दर्शकों में नजर नहीं आया। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने जब वीडियो शेयर शुरू करने शुरू किए तो यशराज फिल्म्स ने ऐसे सारे सोशल मीडिया पेजों पर स्ट्राइक मारना शुरू कर दिया, जिसके चलते फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रियाएं भी ट्रेंड नहीं हो सकीं। फिल्म ‘टाइगर 3’ में कबीर के रोल में ऋतिक रोशन और पठान के रोल में शाहरुख खान भी हैं, लेकिन दोनों के कैमियो से फिल्म को कोई मदद नहीं मिली है।
विज्ञापन

3 of 5
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान खान की पिछली फिल्म ‘किसी का भाई किसी का जान’ को भी दर्शकों ने नकार दिया था और अब ‘टाइगर 3’ भी उसी रास्ते जाते दिख रही है। करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म की ओपनिंग फिल्म को सुपरहिट करने के लिए कम से कम 60 करोड़ रुपये होनी चाहिए थी। लेकिन फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन रविवार शाम तक मिले रुझानों के मुताबिक करीब 40 करोड़ रुपये ही हो पाया है।

4 of 5
'टाइगर 3' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान खान की सिनेमाघरों में रिलीज फिल्मों में सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने का रिकॉर्ड अब तक फिल्म ‘भारत’ के पास है जिसकी साल 2019 में रिलीज के दिन 42.30 करोड़ रुपये की ओपनिंग लगी थी। फिल्म ‘टाइगर 3’ के सामने पहले चुनौती इस आंकड़े को ही पार करने की है। अगर ये फिल्म इस आंकड़े से भी आगे नहीं जा पाई तो ये सलमान खान की ब्रांडिंग पर काफी खराब असर डाल सकती है।  अभी तक के रिकॉर्ड के मुताबिक सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली हिंदी फिल्मों में सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ छठे नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली हिंदी की टॉप 10 फिल्में
फिल्म      ओपनिंग (करोड़ रुपये में)
जवान (2023)  75.00
पठान (2023) 57.00
वॉर (2019)  53.35
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (2018)  52.25
हैप्पी न्यू ईयर (2014) 44.97
भारत (2019) 42.30
प्रेम रतन धन पायो (2015) 40.35
गदर 2 (2023) 40.10
सुल्तान (2016) 36.54
धूम 3 (2013)  36.22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें