दृश्यम 2
- फोटो : social media
दृश्यम 2
अजय देवगन, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन स्टारर फिल्म दृश्यम 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का पहला पार्ट सुपरहिट रहा था, इसीलिए दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। वहीं बात करें एडवांस बुकिंग की तो एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज से पहले ही 'दृश्यम 2' ने अब तक करीब 6.93 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म 'दृश्यम' ने साल 2015 में पहले दिन तकरीबन 5.87 करोड़ की ओपनिंग ली थी अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इसका दूसरी किश्त पुराना रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।