पठान
- फोटो : सोशल मीडिया
'पठान'
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण औैर जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'पठान' 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के वक्त कई जगहों पर फिल्म का तगड़ा विरोध हुआ। पोस्टर्स जलाए गए और प्रदर्शन हुए। मगर, दर्शकों का भी फिल्म को भरपूर प्यार मिला। ओपनिंग डे पर फिल्म ने करीब 57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद कल फिल्म को 26 जनवरी की छुट्टी का भरपूर फायदा मिला है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को फिल्म ने करीब 69.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 126.50 करोड़ रुपये हो गया है। इसी के साथ 'पठान' ने दो दिन की कमाई में 'केजीएफ 2' और 'बाहुबली 2' को भी पीछे छोड़ दिया है।