फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thursday Box Office Report: 'एनिमल' की तूफानी पारी जारी, बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से डटी है 'सैम बहादुर'

Fri, 08 Dec 2023 11:44 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एनिमल, सैम बहादुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

सिनेमाघर में इन दिनों दो बॉलीवुड फिल्में- 'एनिमल' और 'सैम बहादुर' सजी हुई हैं। दोनों फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। बता दें कि दोनों ही फिल्में पहली दिसंबर को रिलीज हुई हैं। रणबीर कपूर की फिल्म 300 करोड़ रूपये का आकंड़ा पार कर चुकी है। वहीं, विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से डटी हुई है। सातवें दिन दोनों फिल्मों का कारोबार कैसा रहा? आइए जानते हैं...

विज्ञापन

Yash 19: रॉकी भाई ने उठाया अपनी अगली फिल्म के नाम से पर्दा, टीजर साझा कर दी जानकारी

एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे सितारें से सजी एनिमल की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार पारी जारी है। ओपनिंग डे से ही ये फिल्म सफलता के नए कीर्तिमान गढ़ रही है। रिलीज के सातवें दिन ही ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। वीकडेज में भी फिल्म का कारोबार चकाचक चल रहा है।
Fighter Teaser: खत्म हुआ इंतजार! ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर' का दमदार टीजर हुआ जारी, दिखा जबर्दस्त एक्शन

रणबीर कपूर, बॉबी देओल (एनिमल) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रिलीज के छठे दिन (बुधवार को) इस फिल्म ने 30.39 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसकी तुलना में गुरुवार की कमाई में मामूली सी गिरावट दर्ज हुई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को यानी सातवें दिन इस फिल्म ने 25.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ 'एनिमल' का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कारोबार 338.85 करोड़ रुपये हो चुका है। देश के साथ-साथ विदेशों में भी इस फिल्म का धमाका जारी है। आंकड़ों के मुताबिक वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने अब तक 527.6 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। 
Animal Review: हिंदी सिनेमा को मिला एल्फा एंग्री यंगमैन, रणबीर कपूर और रश्मिका की अदाकारी ने जमाया असली रंग
विज्ञापन

सैम बहादुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरी तरफ विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' को भी दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। ये फिल्म देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर आधारित है। विक्की कौशल ने उनका किरदार अदा किया है। 'सैम बहादुर' ने गुरुवार को 3.05 करोड़ का कारोबार किया है। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन अब 38.85 करोड़ रुपये हो गया है।
Sam Bahadur Review: एक दिलेर युद्ध नायक के बारे में जानने का जरिया है 'सैम बहादुर', इसे देखने से मत चूकें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें