सिनेमा की दुनिया में बेशक बॉलीवुड और साउथ की बहस कम हो गई है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अब भी साउथ की एक छोटे बजट की फिल्म का डंका बज रहा है। कुछ करोड़ में बनी साउथ की 'कंतारा' बॉलीवुड के साथ ही साउथ की बड़ी फिल्मों को करारी मात दे चुकी है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में बीते कई दिनों से 'कातारा' सबसे ज्यादा कमाई करती दिखी है। वहीं, आयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी', ऋतिक रोशन की 'विक्रम वेधा' और चिरंजीवी की 'गॉडफादर' की हालत ज्यादा ठीक नहीं है। लेकिन गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की कमाई कैसी रही? आइए आपको बताते हैं।