फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: 'कांतारा' की आंधी में 'पीएस 1' और 'विक्रम वेधा' की हालत हुई खराब, 'गॉडफादर' का पत्ता साफ

Fri, 21 Oct 2022 08:43 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कांतारा, विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा की दुनिया में बेशक बॉलीवुड और साउथ की बहस कम हो गई है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अब भी साउथ की एक छोटे बजट की फिल्म का डंका बज रहा है। कुछ करोड़ में बनी साउथ की 'कंतारा' बॉलीवुड के साथ ही साउथ की बड़ी फिल्मों को करारी मात दे चुकी है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में बीते कई दिनों से 'कातारा' सबसे ज्यादा कमाई करती दिखी है। वहीं, आयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी', ऋतिक रोशन की 'विक्रम वेधा' और चिरंजीवी की 'गॉडफादर' की हालत ज्यादा ठीक नहीं है। लेकिन गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की कमाई कैसी रही? आइए आपको बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
डॉक्टर जी - फोटो : सोशल मीडिया
डॉक्टर जी
आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'डॉक्टर जी' को रिलीज हुए पूरा एक हफ्ता हो गया है लेकिन फिल्म का पहला हफ्ता ही खराब रहा। फिल्म की ओपनिंग खास नहीं थी और 'मंडे टेस्ट' में भी 'डॉक्टर जी' फेल हो गई थी। वहीं, गुरुवार को भी फिल्म की कमाई में कोई सुधार नहीं आया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को इस फिल्म ने महज एक करोड़ का कारोबार किया है। 'डॉक्टर जी' का कुल कलेक्शन 20.89 करोड़ रुपये हो गया है।

यह भी पढ़ें:- Shammi Kapoor: जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर शम्मी कपूर ने की थी करियर की शुरुआत, 150 रुपये थी पहली तनख्वाह
विज्ञापन

3 of 5
पीएस 1 - फोटो : सोशल मीडिया
पोन्नियन सेल्वन
मणिरत्नम के निर्देशन में बनी बिग बजट फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' जबरदस्त बज के बीच रिलीज हुई थी, जिसका फिल्म को फायदा मिला। फिल्म ने शानदार ओपनिंग की थी लेकिन अब फिल्म की कमाई गिर गई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार पीएस-1 ने 21वें दिन 1.10 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 253.85 करोड़ की हो गई है। 

यह भी पढ़ें:-  Indra Kumar: ‘अक्षय पैंट शर्ट पहनकर कन्हैया बन सकते हैं, तो अजय के सूट पहनकर चित्रगुप्त बनने पर आपत्ति क्यों’

4 of 5
कांतारा - फोटो : Social media
कांतारा
साउथ की छोटे बजट की फिल्म 'कांतारा' का तूफान बॉक्स ऑफिस पर धमने का नाम नहीं ले रहा है। इस फिल्म को महज 16 करोड़ की लागत के साथ बनाया गया था लेकिन इस फिल्म ने अपनी लागत से कई गुना कमाई कर ली है। साउथ के साथ-साथ हिंदी में भी इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 'कांतारा' ने 21वें दिन छह करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कारोबार 140 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
विक्रम वेधा
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'विक्रम वेधा' से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हो रही है। फिल्म की ओपनिंग ज्यादा खास नहीं थी और अब फिल्म की कमाई लाख में पहुंच गई है। अब स्थिति यह है कि 'विक्रम वेधा' को दर्शक भी नहीं मिल रहे हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने 21वें दिन यानि बुधवार को 29 लाख का कलेक्शन किया है। 'विक्रम वेधा' का कलेक्शन 77.88 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें