फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को दर्शकों का ठेंगा, 6ठें दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी

Wed, 14 Nov 2018 03:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Thugs Of Hindostan - फोटो : twitter
आमिर और अमिताभ बच्चन की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का पहले हफ्ते ये हश्र हो जाएगा इसका किसी को भी अंदाजा नहीं रहा होगा। पहले दिन जहां फिल्म ने 50 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया तो वहीं पांचवें दिन फिल्म के कलेक्शन में सीधे 90 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Thugs Of Hindostan - फोटो : instagram
मंगलवार को भी फिल्म का बुरा हाल रहा। वेबसाइट बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक 6ठें दिन ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने केवल 4.25 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने अब तक कुल 127 करोड़ के आस-पास कमा लिया है। अनुमान लगाया जा रहा है एक हफ्तेे में इसका बिजनेस 134 करोड़ तक रह सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
Thugs Of Hindostan - फोटो : twitter
मल्टीप्लेक्स की बजाय ठग्स ऑफ हिंदोस्तान सिंगल स्क्रीन में ज्यादा दर्शक बटोर रही है। 8 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म के बारे में माना जा रहा था छुट्टियों का फायदा इसेे मिलेगा लेकिन माउथ ऑफ पब्लिसिटी से इसे भारी नुकसान उठाना पड़ा। यही नहीं फिल्म की क्रिटिक्स ने भी जमकर आलोचना की थी।

4 of 5
thugs of hindostan - फोटो : Instagram
फिल्म ने रिलीज के दिन यानी गुरुवार को 50.75 करोड़, शुक्रवार को 28.25 करोड़, शनिवार को 22.75 करोड़, रविवार को 17.25 करोड़ और सोमवार को 5 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो कई देशों में सिनेमाघरों से ही उतर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
thugs of hindostan - फोटो : Instagram
फिल्म करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इतना ही नहीं फिल्म को दुनिया भर में 7000 स्क्रीन्स मिले हैं। फिल्म को कुल तीन भाषाओं हिन्दी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया गया है, इसे विजय कृष्णा आचार्य ने डायरेक्ट किया है। आचार्य ने इससे पहले धूम 3 बनाई थी, उसमें भी आमिर खान और कटरीना कैफ थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें