फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' से पहले भी ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं ये 6 फिल्में, 2.0 को मिली धमकी

Tue, 13 Nov 2018 01:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Thugs Of Hindostan - फोटो : twitter
बीते कुछ दिनों से बॉलीवुड से लेकर साउथ की कई फिल्में ऑनलाइन लीक होने की वजह से काफी चर्चा में हैं। हाल ही में बॉलीवुड फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज होते ही यह फिल्म तमिल की एक साइट पर लीक हो गई है। बताया जाता है कि तमिलरॉकर्स नाम की यह साइट फिल्में लीक करने के लिए बदनाम है। इस साइट पर फिल्में लीक हो जाने से उनकी कमाई पर भी बुरा असर देखने को मिलता है। वहीं केवल 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ही ऐसी फिल्म नहीं जो ऑनलाइन लीक हुई है। बीते दो महीने में इस साइट ने साउथ और बॉलीवुड की मिलाकर कुल 6 फिल्में ऑनलाइन लीक कर दी। तो आइए जानते इस साइट ने कौन-कौन सी फिल्म को किया लीक। इससे उनकी कमाई पर भी पड़ा बुरा असर....
विज्ञापन

2 of 7
sarkar - फोटो : file photo
फिल्म- सरकार 
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय चंद्रशेखर की फिल्म 'सरकार' इन दिनों कई वजह से काफी चर्चा में हैं। यह फिल्म जहां बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं, लेकिन हाल ही में यह फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। इससे फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है।
 
विज्ञापन

3 of 7
Sui Dhaaga - फोटो : file photo
फिल्म- सुई धागा- मेड इन इंडिया
बीते 28 सिंतबर को रिलीज हुई बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की फिल्म सुई धागा- मेड इन इंडिया भी रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हो गई थी। फिल्म के मेकर्स की माने तो इसके लीक हो जाने से कमाई पर असर देखने को मिला था।

4 of 7
AndhaDhun - फोटो : file photo
फिल्म- अंधाधुन
राधिका आप्टे, आयुष्मान खुराना और तब्बू की यह फिल्म 5 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। क्राइम ड्रामा से भरपूर इस फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरीं, लेकिन फिल्म अंधाधुन के भी ऑनलाइन लीक हो जाने के इसके कलेक्शन पर बुरा असर देखने को मिला था।
विज्ञापन

5 of 7
Vada Chennai - फोटो : file photo
फिल्म- वडा चेन्नई
सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद धनुष की फिल्म वडा चेन्नई सितंबर में रिलीज हुई। रिलीज होते ही यह फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई। इससे फिल्म के मेकर्स को बड़ा झटका झेलना पड़ा है।
विज्ञापन

6 of 7
NOTA - फोटो : social media
फिल्म- नोटा
साउथ सुपरस्टार विजय देवेराकोंडा की फिल्म राजनीति ड्रामा फिल्म नोटा भी अक्तूबर में रिलीज हुई। यह फिल्म भी रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Sandakozhi 2 - फोटो : social media
फिल्म- संदाकोजही 2
साउथ की यह फिल्म बीते 18 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के कुछ समय बाद ही यह फिल्म भी ऑनलाइन लीक हो गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें