फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में साथ थिरकेंगे आमिर और कटरीना, प्रभुदेवा ने लगाई क्लास

Sun, 14 Jan 2018 04:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
thugs of hindostan
आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। फिल्म में आमिर का लुक बिल्कुल अलग है और उन्हें पहचानना मुश्किल है। उनकी एक नई फोटो ट्विटर पर सामने आई है।
विज्ञापन

2 of 5
Film Thugs Of Hindustan
फिल्म में आमिर की को-एक्टर कटरीना कैफ ने अपनी एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट की है। फोटो में वो मशहूर कोरियोग्राफर प्रभुदेवा और आमिर खान के साथ डांस सीखती हुई नजर आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक यह गाना 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का ही है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान
फिल्म में आमिर, अमिताभ के साथ ही कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन विजय कृष्णा आचार्य कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स कर रही है। ये फिल्म दीवाली 2018 में रिलीज की जाएगी।

4 of 5
thugs of hindostan
इससे पहले, फिल्म के सेट से आमिर की एक तस्वीर लीक हुई थी। तस्वीर का दृश्य किसी गांव की तरह लग रहा है, जहां आमिर एक झोपड़ी के बाहर बैठे नजर आ रहे हैं। आमिर के लुक को देखा जाए तो बड़ी-बड़ी मूंछ और दाढ़ी रखा हुआ है। इसके अलावा उन्होंने ग्रे कलर का कुर्ता और काले रंग का पाजामा पहना हुआ है। आमिर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह काफी बोल्ड लुक में नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aamir khan
फिल्म की कहानी अंग्रेजों की नाक में दम करने वाले उन लुटेरों की है जो हिंसा के रास्ते आजादी की जंग लड़ रहे थे लेकिन इतिहास ने उन्हें केवल लुटेरा और ठग ही बना दिया। फिल्म की कहानी लिखी है मशहूर फिल्म डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य ने और विजय ही इस फिल्म को डायरेक्ट भी कर रहे हैं। इस फिल्म को वर्ल्डवाइड रिलीज करने की तैयारी भी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें