फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी आमिर की 'ठग्स ऑफ ...', ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़

Fri, 09 Nov 2018 01:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Thugs Of Hindostan - फोटो : twitter
बॉक्स ऑफिस किंग कहे जाने वाले आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 8 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज हो गई। फिल्म को नेगेटिव रिपॉन्स मिलने के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया है। देश भर में नेगेटिव रिव्यू का दंश झेल रही आमिर की इस फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन हैरान कर देने वाला है। 
विज्ञापन

2 of 5
Thugs Of Hindostan
फिल्म को पहले दिन 52.25 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग मिली है। फिल्म के हिंदी वर्जन का पहले दिन का कलेक्शन 50.75 रहा है वहीं तमिल और तेलगु डब से आमिर की इस फिल्म ने 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। कुल मिलाकर पहले दिन 52.25 करोड़ की कमाई के साथ साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो गई है।

 
विज्ञापन

3 of 5
thugs of hindostan
ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी है। इतना ही नहीं आमिर की इस फिल्म ने अब तक दिवाली पर रिलीज हुई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहले स्थान पर अपनी जगह बना ली है। आंकड़ों के नजरिए से यह पिछले 40 सालों में बेस्ट दिवाली रिलीज बताई जा रही है। इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' ने दिवाली पर 44.97 करोड़ का कलेक्शन किया था। हालांकि नेगेटिव कमेंट्स के बाद मूवी के ऑनलाइनक लीक होने की खबर भी है जिसका असर यकीनन ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की कमाई पर पड़ेगा। 
 

4 of 5
thugs of hindostan
यह फिल्म करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज हो हुई है। इतना ही नहीं फिल्म को दुनिया भर में 7000 स्क्रीन्स मिले हैं। इसके साथ यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली फिल्म बन गई।  फिल्म को नेगेटिव रिपॉन्स मिलने के बावजूद फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान को चार दिन का वीकेंड मिला है। ऐसे में अगर फिल्म की कमाई ऊपर की ओर जाती है तो इसके लिए अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
thugs of hindostan
अगर आमिर की पिछली फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन पर गौर करें तो 'धूम3' ने 36.22 करोड़ दंगल ने 29.78 करोड़ पीके ने 26.63 करोड़ और 3 ईडियट्स ने 12.78 करोड़ की कमाई की थी। 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान को विजय कृष्णा आचार्य ने डायरेक्ट किया है। आचार्य ने इससे पहले 'धूम 3' बनाई थी, जिसमें भी आमिर खान और कटरीना कैफ थे। हॉलीवुड की पायरेट्स ऑफ कैरेबियन की तर्ज पर बॉलीवुड में अपनी तरह की पहली भव्यतम फिल्म लाने का दावा किया गया है। जिसका अंदाजा आपको फिल्म देखने के बाद हो ही जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें