फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचडी क्वालिटी में लीक हुई 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान', इन 5 फिल्मों को भी उठाना पड़ा करोड़ों का नुकसान

Fri, 09 Nov 2018 12:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Thugs Of Hindostan - फोटो : instagram
आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म का लंबे समय से इंतजार हो रहा था लेकिन उम्मीद के मुताबिक दर्शकों की प्रतिक्रिया नहीं आ रही है। वहीं ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के लिए एक और बुरी खबर है। रिलीज के महज कुछ घंटों बाद ही यह ऑनलाइन लीक हो गई। पाइरेसी के लिए मशहूर एक वेबसाइट पर इसे तीनों भाषाओं में एचडी क्वालिटी में लीक किया गया है। करीब 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के इस तरह लीक हो जानेे से निश्चित रूप से कमाई पर असर पड़ेगा। ठग्स ही नहीं बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में रहीं जो रिलीज के साथ ही या उससे पहले ऑनलाइन लीक हो गईं और इसका खामियाजा भी उन्हें उठाना पड़ा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
sanju - फोटो : file photo
संजू
राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही। रणवीर कपूर स्टारर फिल्म को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला हालांकि रिलीज के कुछ समय बाद ही फेसबुक पर लीक हो गई थी। करीब एक घंटे तक रहने के बाद इसे हटा लिया गया था।
विज्ञापन

3 of 6
Bahubali - फोटो : file photo
बाहुबली 2
ऐसी ही एक बड़ी फिल्म थी एस एस राजामौली की बाहुबली 2। पूरी फिल्म कई वेबसाइट्स पर ऑनलाइन लीक हो गई थी। पहले पार्ट में कट्टपा को क्यों मारा गया था, इसे देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वहीं फिल्म मेकर्स ने भी उत्सुकता को बढ़ाने का पूरा इंतजाम कर रखा था लेकिन फिल्म के लीक होने से सभी को झटका लगा था। 

4 of 6
Manjhi - फोटो : file photo
मांझी: द माउंटेन मैन
डायरेक्टर केतन मेहता की फिल्म मांझी: द माउंटेन मैन दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे स्टारर ये फिल्म रिलीज से एक हफ्ते पहले ही एचडी प्रिंट में लीक हो गई थी। जिसकी वजह से इसे बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा था। 
विज्ञापन

5 of 6
udta punjab - फोटो : file photo
उड़ता पंजाब
शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, दिलजीत दोसांझ और करीना कपूर की उड़ता पंजाब को रिलीज के लिए बेहद संघर्ष करना पड़ा। सेंसर बोर्ड से कई विवाद के बाद ये फिल्म लीक हो गई थी। जांच अधिकारियों ने पाया था कि सेंसर बोर्ड की मूल कॉपी चोरी हुई और इसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sultan - फोटो : file photo
सुल्तान
सलमान खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म सुल्तान रिलीज से 24 घंटे पहले ही इंटरनेट पर लीक हो गई थी। जानकारी मिलने के कुछ ही घंटों में इस पर एक्शन लिया गया और कई वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया गया और उस पर मौजूद फिल्म के लिंक को भी हटा दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें