अब ठग्स ऑफ हिंदोस्तान पर भावनाएं आहत करने का आरोप
फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में जाति विशेष पर अपमानजनक टिप्पणी कर भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में दाखिल पुनरीक्षण याचिका को जौनपुर के जिला जज मदन पाल सिंह ने स्वीकार कर लिया है। मामले में फिल्म अभिनेता आमिर खान, निर्माता आदित्य चोपड़ा समेत चार के विरुद्ध नोटिस जारी कर उन्हें आठ अप्रैल को अपना पक्ष रखने की मोहलत दी है।
यूपी के जौनपुर में आमिर खान समेत 4 को नोटिस जारी, अगली सुनवाई 8 अप्रैल को