बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी एक्टिंग और परफेक्शन के जाने जाते हैं। आमिर खान के बारे में कहा जाता है कि वह ऐसी फिल्में करते हैं, जो लोगों के दिलों को छू जाती हैं। हाल ही में आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान रिलीज हुई है। बता दें फिल्म ने तीन दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। आमिर खान ने इन दिनों अंबानी के प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
आमिर खान
- फोटो : self
लोगों ने आमिर की एक्टिंग को जमकर सराहा है। अब सबको इंतजार है कि आमिर अपने फैन्स के लिए क्या नया ला रहे हैं। खबरों की मानें तो आमिर खान फिल्म महाभारत में काम करने जा रहे हैं। जिसकी तैयारी के लिए वह अमेरिका जाने वाले हैं। और इसके लिए उन्होंने अपनी पूरी टीम भी तैयार कर ली है। बता दें पहले आमिर खान महाभारत पर सात भाग की वेब सीरिज बनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
आमिर खान
- फोटो : amar ujala
सीरीज में वह खुद श्रीकृष्ण का किरदार निभाते नजर आएंगे। आमिर ने कोर टीम पर काम शुरू कर दिया है और इसके लिए कहानी के पात्रों का चुनाव भी हो गया है। बता दें इन दिनों आमिर ओशो और गुलशन कुमार की बायोपिक में दिलचस्पी लेते भी नजर आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो वह सीरिज करने के बाद कुछ दिन का ब्रेक लेंगे और उसके बाद आगे आने वाले प्रोजेक्ट पर काम करेंगे।
4 of 5
Film Thugs Of Hindustan
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की बात करें तो फिल्म में बॉलीवुड के शाहंशाह अमिताभ बच्चन और परफेक्शनिस्ट आमिर खान पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आए हैं। दोनों की एक्टिंग और स्टंट ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। फिल्म में फातिमा सना शेख और कटरीना कैफ अहम भूमिका में दिखीं। यह फिल्म काफी बड़े बजट की फिल्म रही ।
बॉक्स ऑफिस की बात करें तो दिवाली के मौके पर फिल्म ने काफी कमाई की, लेकिन वीकेंड के बाद फिल्म का हाल बुरा रहा। फिल्म ने शनिवार को 23 करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसमें फिल्म के तमिल और तेलुगु वर्जन भी शामिल हैं। तीन दिनों में फिल्म को हिंदी बॉक्स ऑफिस से 101 करोड़ 75 लाख का कलेक्शन मिला।