फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Throwbackthursday : एक गाने ने इस एक्ट्रेस को रातोंरात बना दिया था सुपरस्टार, आज भी लोग हैं दीवाने

Thu, 12 Jul 2018 10:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Madhuri Dixit
धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित को बॉलीवुड में 30 साल हो गए हैं।  इस वक्त में माधुरी दीक्षित का सिनेमाजगत में न केवल कद बढ़ा बल्कि उनकी एक्टिंग और डांस के लोग दीवाने हो गए। आज हम Throwbackthursday में इसी अदाकार की बात करेंगे जिन्होंने अपनी एक पुरानी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विज्ञापन

2 of 5
माधुरी दीक्षित
माधुरी की इस तस्वीर को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोटो उस वक्त की है जब माधुरी बॉलीवुड की क्वीन बन चुकी थीं। माधुरी के घुंघराले बाल और मुस्कुराता हुआ चेहरा किसी को भी एक पल में अपना दीवाना बना सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
माधुरी दीक्षित
माधुरी अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। #Throwbackthursday की यह तस्वीर भी माधुरी के इंस्टाग्राम अकाउंट से ली है जिसमें वह कैमरे में पोज देते हुए नजर आ रही हैं। माधुरी ने की पहली सुपरहिट फिल्म 'तेजाब' थी जो कि 1988 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में माधुरी ने अनिल कपूर के साथ काम किया था। 
 

4 of 5
माधुरी दीक्षित
'तेजाब' फिल्म का गाना 'एक दो तीन' उस वक्त का नंबर वन गाना बन गया था जिस पर लोग आज भी थिरकने का मौका नहीं छोड़ते। हालाकिं इस गाने का 29 साल बाद रीमेक किया गया था जिस पर जैकलीन ने ठुमके लगाए थे। इस गाने पर लोगों को जैकलीन का डांस बिल्कुल भी रास नहीं आया और उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माधुरी दीक्षित
माधुरी इस वक्त रियलिटी शो 'डांस दीवाने' की जज हैं। हाल ही में माधुरी ने मराठी फिल्म 'बकेटलिस्ट' में डेब्यू किया है जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। भले ही माधुरी को इंडस्ट्री में काफी समय बीत गया हो लेकिन उनका चार्म आज भी बॉलीवुड में वैसा का वैसा ही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें