एक दौर में पावर कपल कहे जाने वाले सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अमृता सिंह (Amrita Singh) की लव लाइफ काफी चर्चा में रही थी। जब सैफ ने अपने से 13 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी की तो इंडस्ट्री में किसी को यकीन ही नहीं हुआ। अब बेशक दोनों का तलाक हो चुका है लेकिन आज भी दोनों की जिंदगी से जुड़े वीडियोज और फोटोज सामने आते रहते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
सैफ, अमृता
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा ही एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। यह किसी चैट शो का वीडियो है। इसमें अमृता सैफ के लिए 'तुम आ गए हो नूर आ गया है' गाना गाते हुए नजर आ रहीं हैं। गाना गाते हुए वह शरमा भी रही हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि अमृता के गाने से प्रभावित होकर सैफ उन्हें चैट शो में ही किस कर लेते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
सैफ, अमृता
फैंस को दोनों का यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। कई यूजर्स ने दोनों की जोड़ी को कमाल बताया तो किसी ने कहा, अमृता बेहद सुंदर दिख रही हैं। बात करें दोनों के बच्चों सारा और इब्राहिम की तो दोनों ही इंडस्ट्री की पॉपुलर स्टार किड्स में शामिल हैं।
4 of 5
सैफ, अमृता परिवार के साथ
बता दें अमृता सिंह से सैफ की मुलाकात तब हुई थी जब सैफ 21 साल के थे और अमृता 33 की। पहली मुलाकात में ही सैफ और अमृता एक दूसरे के दीवाने हो गए और एक दूजे के साथ रहने का फैसला कर लिया। अक्टूबर 1991 में सैफ और अमृता की धूमधाम से शादी हुई और अमृता छोटे नवाब की बेगम बन गईं थीं। दोनों की शादी लगभग 13 साल चली और बाद में दोनों अलग हो गए।
सैफ अली खान और करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद सैफ ने 2012 में करीना कपूर से शादी कर ली। साल 2012 में करीना ने अपने से 10 साल बड़े और दो बच्चों के पिता सैफ से पहले कोर्ट मैरिज की फिर रिसेप्शन पार्टी दी थी। फिल्म 'टशन' के दौरान करीना की मुलाकात सैफ से हुई। यहीं से दोनों की नजदीकियां बढ़ गई थीं।