फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Throwback Thursday: जब सलमान खान की बात सुनकर बुरी तरह भड़क उठे नाना पाटेकर, 'टाइगर' के लिए कह दी थी यह बात

Thu, 05 Oct 2023 12:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान, नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान जल्द ही टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म की एक छोटी सी झलक देखने को मिली थी। टाइगर का मैसेज नाम के इस टीजर के बाद फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के टाइगर यानी सलमान खान से जुड़ा ही एक किस्सा बताने जा रहे हैं।
Bollywood: कम लागत में बनी इन फिल्मों ने की करोड़ों की कमाई, बॉक्स ऑफिस पर गाड़े सफलता के परचम
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान को बॉलीवुड का दंबग भी कहा जाता है। भाईजान का गुस्सा और बयान अक्सर काफी सुर्खियों में रहते हैं। कई बार ऐसा हो चुका है कि अभिनेता अपनी कही बातों की वजह से चर्चा में आए हों। ऐसा ही एक बार तब हुआ जब अभिनेता ने पाकिस्तानी कलाकारों के समर्थन में बयान दे दिया था। तब उनकी बातें सुनकर नाना पाटेकर भड़क उठे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, यह बात उस समय की है जब पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर प्रतिबंंध लगाया गया था। उरी की घटना के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर लगे बैन पर सलमान ने कहा था कि वे सभी कलाकार हैं। वे वीजा लेकर भारत आते हैं। सरकार ही उन्हें वीजा देती है। अभिनेता के इस बयान पर नाना पाटेकर आगबबूला हो गए थे। सलमान की बात पर पलटवार करते हुए तब उन्होंने कहा था, ''पाकिस्तानी कलाकार बाद में देश पहले है। कलाकार देश के सामने खटमल की तरह हैं। सबसे बड़े हीरो कौन हैं? हमारे वो जवान हैं, उनसे बड़ा हीरो कोई नहींं हो सकता। हमारे असल हीरो वो ही हैं। हम बड़े नकली लोग हैं।''

4 of 5
नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा था कि सलमान की बातें ठीक हैं कि वे कलाकार हैं और सरकार ने उन्हें वीजा दिया है, लेकिन जब दो देशों में जंग होती है तो हमे अलग होना चाहिए। नाना के अलावा अजय देवगन ने भी उस समय पाकिस्तानी कलाकारों के बैन का समर्थन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द वैक्सीन वॉर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में नाना पाटेकर की फिल्म द वैक्सीन वॉर रिलीज हुई है। इसका निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया है। हालांकि, यह फिल्म द कश्मीर फाइल्स जैसा करिश्मा दिखाती नहीं दिख रही है। यह फिल्म अब तक 10 करोड़ का आंकड़ा भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं छू सकी है।
Bollywood: फ्लॉप होने के बाद भी आलीशान जिंदगी जी रही हैं ये अभिनेत्रियां, करोड़ों की हैं मालकिन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें