फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल बाद इस फिल्म में दूसरी बार साथ दिखे थे सुपरस्टार राजेश खन्ना और रेखा, फिल्म हुई थी सुपरहिट

Thu, 18 Jul 2019 12:24 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
agar tum na hote
राजेश खन्ना का सुपरस्टारडम भले ही ज्यादा लंबा नहीं चला लेकिन जिस कदर उस छोटे से दौर में लोगों ने उन्हें चाहा, उन्हें लेकर जो दीवानगी थी, वैसी शायद हिंदी फिल्मों के किसी अभिनेता को नसीब नहीं हुई। आज राजेश खन्ना की पुण्यतिथि है। #Throwbackthursday में आइए आज बात करते हैं लेख टंडन के निर्देशन में बनी और राजेश खन्ना, रेखा और राज बब्बर स्टारर फिल्म 'अगर तुम न होते' की।
विज्ञापन

2 of 4
Agar Tum Na Hote

1983 में आई फिल्म अगर तुम न होते उस समय की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में उस दौर के सुपरस्टार एक्टर राजेश खन्ना के साथ रेखा ने स्क्रीन शेयर किया था। फिल्म में राज बब्बर रेखा के पति की भूमिका में थे। रेखा और राजेश खन्ना ने एक साथ 7 फिल्में की थीं। अगर तुम न होते राजेश खन्ना और रेखा की एक साथ दूसरी फिल्म थी। 'अगर तुम न होते' की रिलीज से करीब 10 साल पहले नमक हराम में दोनों साथ नजर आए थे।

विज्ञापन

3 of 4
agar tum na hote
फिल्म की कहानी की बात करें तो राजेश खन्ना फिल्म में अमीर बिजनेसमैन की भूमिका में थे वहीं राधा बनीं रेखा ने पति राज बेदी यानी की राज बब्बर के लिए अपना करियर तक छोड़ दिया था। फिल्म की पूरी कहानी प्यार के लिए अपना सबकुछ कुर्बान कर देने के इर्द गिर्द थी।
विज्ञापन

4 of 4
agar tum na hote
इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा बताया जाता है। 'अगर तुम न होते' फिल्म का 'धीरे धीरे जरा जरा...' गाना तो आपको याद ही होगा। इस गाने में जो धुन रेखा ने स्क्रीन पर कमर में बंधे कमरबंद से निकाली है यह धुन पंचम दा ने चाबियों के जरिये रिकॉर्ड की थी।

अगले हफ्ते #Throwbackthursday में फिर लेकर आएंगे ऐसी ही किसी फिल्म की कहानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें