फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Throwbackthursday 24 साल पुरानी इस तस्वीर को देख सलमान-आमिर को याद आ जाएंगी कड़वी यादें

Thu, 30 Aug 2018 12:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंदाज अपना अपना
बॉलीवुड में पुरानी बातें याद करना लोगों को काफी पसंद है। तो हमने सोचा आज #Throwbackthursday में बात करते हैं आमिर खान, सलमान खान, रवीना टंडन और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म 'अंदाज अपना अपना' की। 90 वें दशक में आई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तरीके से फ्लॉप साबित हुई थी, इसके बाद सलमान और आमिर की जोड़ी कभी एक साथ नजर नहीं आई। यहां तक की इस फिल्म में सलमान की जोड़ी रवीना के साथ बनी थी और तब से लेकर अब तक यह दोनों भी कभी एक साथ नजर नहीं आए। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
salman and aamir
‘अंदाज अपना-अपना’ फिल्म का नाम सुनते ही भले ही आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाए लेकिन ये फिल्म अपने दौर की फ्लॉप फिल्मों में से एक थी। हालांकि समय के साथ दर्शकों ने इसे देखा और यह पसंद भी की गई। सलमान और आमिर की ऑनस्क्रीन जोड़ी खूब जमी। हालांकि फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान और आमिर के बीच में मन मौटाव की भी खबरें कई बार सामने आईं। 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
salman khan
दरअसल सलमान को इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐसा महसूस हो रहा था कि वह भेदभाव के शिकार हो रहे हैं। सलमान 24 साल पहले इस फिल्म में नए एक्टर के तौर पर थे। फिल्म में एक गाने 'ये रात और ये दूरी' की शूटिंग होनी थी और इसे मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने कोरियग्राफ किया था। गाने में सलमान, रवीना, आमिर और करिश्मा तीनों को फिल्माया गया था। लेकिन सलमान को लग रहा था कि गाने में सरोज ने उनकी जगह पर आमिर खान को बेहतर स्टेप दिए हैं और वो आमिर के सामने फिके पड़ रहे हैं। इस बात को लेकर सलमान और सरोज में काफी बहस भी हुई थी, जिसके बाद इन दोनों ने भी कभी साथ काम नहीं किया।
 

4 of 5
Saroj Khan
सरोज खान ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि जब सलमान इस गाने पर मेरे साथ नाच रहे थे तो वह डांसर नहीं थे और ना ही रिदम में थे। इस बात को लेकर मेरी उनसे कहासुनी भी हुई थी। हालांकि मैं वही कर रही थी जो मुझे मेरे डायरेक्ट राजकुमार संतोषी ने कहा था। मैंने उन्हें वही मुवमेंट्स दी जो एक कॉमेडियन को देने थे। इसके बाद जब मैं खबर पहुंची तो सलमान ने मुझे मैसेज किए जो अपशब्द थे और मैं पब्लिक में उन्हें बात नहीं सकती हूं। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman and aamir
हालांकि जब इस फिल्म को रिलीज होना था तो उस वक्त सलमान और आमिर ने हर बार एक-दूसरे की जमकर तारीफ की थी। एक इंटरव्यू में जहां सलमान आमिर के काम की तारीफों के पुल बांधते नजर आए थे तो वहीं आमिर सलमान की तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं। फिल्म के 24 साल के बाद अब इसे लेकर सीक्वल बनाने की बात भी सामने आ रही है और बताया जा रहा है कि सलमान और आमिर की जगह इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और कार्तिक आर्यन को कास्ट किया जाएगा। तो इस बार #Throwbackthursday में बात हुई आमिर और सलमान की। अगले हफ्ते लेकर आएंगे किसी नए स्टार की यादों के झरोखे से कुछ खास...।
 


 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें