फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Throwbackthursday सारा अली खान ही नहीं बल्कि भाई इब्राहिम भी बचपन में थे इतने क्यूट...

Thu, 02 Aug 2018 09:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान जल्द ही फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। इसके अलावा वह इन दिनों फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। खास बात यह है कि परदे पर दिखने से पहले ही सारा काफी मशहूर हो गई हैं। उनकी फैन फॉलोइंग हर दिन बढ़ती जा रही है। इतनी खूबसूरत दिखने वाली सारा बचपन में कैसी दिखती थीं..?? यह जानने के लिए उनके फैंस सहित हर कोई उत्साहित रहता है। तो आज हम आपको #Throwbackthursday में सारा की बचपन की तस्वीरों से रूबरू करवाते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इस तस्वीर में सारा अली खान और भाई इब्राहिम का बचपन नजर आ रहा है। इतनी ग्लैमरस दिखने वाली सारा बचपन में काफी क्यूट लगती थीं। यूं तो सारा अली खान के बॉलीवुड में डेब्यू करने के बारे में हर कोई जान चुका है लेकिन इब्राहिम कब डेब्यू करेंगे यह जानने के लिए काफी लोग एक्साइटेड हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
इस तस्वीर को देखकर यह तो नहीं कहा जा सकता है कि सारा और इब्राहिम की उस वक्त क्या उम्र रही होगी लेकिन यह जरूर पता चल रहा है कि ये फोटो किसी पार्टी की है। एक बात तो साफ है कि इब्राहिम और सारा दोनों ही बचपन में काफी क्यूट थे। 

4 of 5
इस तस्वीर में सारा अली खान पापा सैफ अली खान की गोद में चढ़कर घूम रही थीं। इस फोटो में वह पापा सैफ अली खान की गोद में एक क्यूट रिएक्शन दे रही हैं। गौरतलब है 24 साल की हो चुकीं सारा की फिल्म 'केदारनाथ' 30 नवंबर 2018 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'केदारनाथ' में उनके साथ एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे। इसके अलावा में सारा एक्टर रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सिम्बा' में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म सिम्बा का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया गया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें