फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#ThrowBackThursday मलाइका अरोड़ा को याद आए पुराने दिन, इस खास शख्स के साथ तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात

Thu, 30 May 2019 12:36 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
#ThrowBackThursday - फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। मलाइका अपनी फिटनेस के साथ-साथ फैशन सेंस के कारण जानी जाती हैं। हमेशा की तरह इस बार भी #ThrowBackThursday में मलाइका ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में मलाइका एक खास शख्स के साथ बैठी हुई दिख रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मलाइका अरोड़ा
तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा है- यह सब मेरे लिए शुरू किया गया था। #Mtvloveline के सेट पर #cyrusbroacha (टीवी एकंर) के साथ (हमेशा भूखा और घर जाने की जल्दी में रहता था)। वो दिन बहुत याद आते हैं। 1998 के लगभग।
 
विज्ञापन

3 of 5
मलाइका अरोड़ा
तस्वीर से हटकर मलाइका की बात करें तो मलाइका अरोरा एक ट्रेंड डांसर हैं। चार साल की उम्र से ही वो डांस सीखने लगी थीं। अपने शुरुआती दौर में ही 'गुड़ नाल इश्क मीठा' और 'छैयां-छैयां' इन दो गानों पर डांस से उन्होंने अपनी पहचान बना ली थी। विज्ञापन, डांस और कुछ फिल्मों में कैमियो रोल निभाने के बाद मलाइका को साल 2000 की फिल्म 'ईएमआई' में बड़ी भूमिका मिली।

4 of 5
मलाइका अरोड़ा
अरबाज और मलाइका (एक्स वाइफ) की मुलाकात साल 1993 में कॉफी ऐड शूट के दौरान हुई थी। यह ऐड काफी बोल्ड था, जिसपर विवाद भी हुआ था। इसी शूट के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था और 5 साल डेट करने के बाद 12 दिसंबर 1998 को दोनों ने क्रिश्चियन और मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की थी। ये शादी करीब 19 साल तक चली। इसके बाद दोनों का साल 2017 में तलाक हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
malaika arora arjun kapoor - फोटो : social media
इन दिनों मलाइका और अर्जुन की शादी की खबरें जोरों पर है। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने हाल ही में 'फिल्मफेयर मैग्जीन' को इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी से लेकर अफेयर तक की खबरों पर दिल खोलकर बात की। इस इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने बताया कि वह मलाइका के साथ खास रिश्ता शेयर करते हैं। साथ ही कहा कि वह अब इसे छुपाने के मूड में नहीं है। यह हिम्मत उन्हें मीडिया की वजह से ही आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें