फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Throwbackthursday 12 की उम्र में ऐसी लगती थी सलमान की ये हीरोइन, तस्वीर देख पहचानना होगा मुश्किल

Thu, 26 Jul 2018 12:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ इन दिनों फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा कटरीना जल्द ही 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर खान के साथ नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म इसी साल रिलीज होगी। कटरीना का नाम सुनते ही आपके दिमाग में उनकी बेहद खूबसूरत तस्वीरें आ जाएंगी लेकिन क्या आपने कटरीना की पुरानी तस्वीरों पर गौर किया है अगर नहीं किया तो चलिए #Throwbackthursday में आज दिखाते हैं कटरीना की अनदेखी तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
katrina kaif
कटरीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के लिए अपनी तस्वीर शेयर करती रहती हैं। ऐसी ही एक थ्रोबैक तस्वीर कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर कटरीना के बचपन की है। तब वह महज 12 साल की थीं। इस तस्वीर में कटरीना बहुत क्यूट लग रही हैं और मॉडल बनने के इच्छा जता रही हैं। बता दें कटरीना अक्सर पुरानी यादों को ताजा करने वाली तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
katrina kaif
उनकी यह तस्वीर इतनी प्यारी है कि जितनी तारीफ की जाए कम ही होगी। तस्वीर में आपको कटरीना का वही अंदाज दिखेगा जो आज देखने को मिलता है। इस तस्वीर में 12 साल की कटरीना को देखकर ऐसा नहीं लगेगा कि वो मॉडल और एक्ट्रेस बनने के बाद ही इतनी हसीन लगने लगी हैं बल्कि वो तो बचपन से ही खूबसूरत और स्टाइलिश हैं। उनकी क्यूटनेस की बात करें तो आज भी ये बरकरार है।

4 of 5
katrina
कैट के परिवार में 8 भाई-बहन हैं। उनके पिता मो कैफ कश्मीर के रहने वाले थे जबकि मां विदेशी। 14 साल की उम्र से ही कैटरीना कैफ ने मॉडलिंग शुरू कर दी थी क्योंकि उन्हें अपने परिवार को सपोर्ट करना था। इस वजह से कटरीना स्कूल तक नहीं जा पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
katrina
साल 2003 में फिल्म 'बूम' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली कटरीना आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं और कटरीना के पास इस वक्त कई बड़ी फिल्में हैं। कटरीना ने फिल्मी करियर की शुरुआत मलयालम फिल्मों से किया। उनमें 2004 में मल्लीस्वरी और 2005 में अलारी पेडगु जैसी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें