लीला नायडू
इंग्लिश फिल्मों में भी किया था काम
एक्ट्रेस लीला नायडू को उनकी खूबसूरती के लिए तो याद किया ही जाता है, इसके अलावा कई फिल्में ऐसी हैं, जिनमें उनके उनके बेजोड़ अभिनय की आज भी सराहाना होती है। एक्ट्रेस के करियर में 'ये रास्ते हैं प्यार के', 'उम्मीद, 'आबरू', 'द गुरू' जैसी शानदार फिल्में शामिल हैं। हिंदी फिल्मों के अलावा लीला नायडू ने कुछ इंग्लिश फिल्मों में भी काम किया। इसके अलावा वह विदेश से आई कई फिल्मों को अपनी आवाज में डब भी किया करती थीं।