फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#ThrowBackThursday: इस शादी के चलते टूटा कपूर खानदान का ये सख्त नियम

Thu, 21 Feb 2019 01:07 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
babita kapoor
मशहूर एक्ट्रेस बबीता शिवदासानी को कौन नहीं जानता। अपने छोटे से फिल्मी सफर में बबीता ने कई बड़े सितारों के साथ कामयाब फिल्में कीं लेकिन बाद में फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। बबीता अपनी दौर की कामयाब एक्ट्रेस साधना की भतीजी हैं। कपूर खानदान में शादी करने के बाद बबीता शिवदासानी, बबीता कपूर हो गईं। तो आइए #Throwbackthursday में आज बात करते हैं बबीता कपूर की।
विज्ञापन

2 of 5
babita kapoor
उन दिनों बबीता शिवदासानी के पिता के पास स्टूडियो हुआ करता था। जिसकी वजह से उनके घर पर फिल्म वालों का आना जाना लगा रहता था। बबीता को फिल्मों में पहला ब्रेक भी बड़ी आसानी से मिल गया। जीपी सिप्पी एक दिन बबीता के घर आए हुए थे। जीपी सिप्पी ने जैसे ही बबीता को देखा। 'राज' फिल्म के लिए राजेश खन्ना के अपोजिट बबीता को कास्ट कर लिया। हालाकि ये फिल्म ज्यादा कामयाब तो नहीं हुई लेकिन इस फिल्म से बबीता के फिल्मी सफर का आगाज हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
babita kapoor
इसके बाद बबीता ने कई सारी फिल्में कीं। ये दौर बबीता फिल्मी सफर का सबसे अच्छा दौर था। तभी बबीता को राजकपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर से प्यार हो गया। बात जब शादी तक आई। तो राज कपूर ने शर्त रख दी। शादी के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहना पड़ेगा। दरअसल उस दौरान कपूर खानदान की महिलाएं यानि बहुएं और बेटियां फिल्म अभिनेत्री नहीं हो सकती थीं।

4 of 5
babita kapoor
जाहिर है कि बबीता से शादी इस नियम के खिलाफ थी। इसलिए अर्से तक रणधीर और बबीता गुपचुप रूप से अपनी लव स्टोरी को आगे बढ़ाते रहे। हालांकि बबीता ने कह दिया था कि अगर रणधीर कपूर उनसे शादी नहीं करते तो उन्हें भूल जाएं। तब रणधीर को इस शादी के बारे में अंतिम निर्णय लेते हुए शादी के बारे में परिवार से बात करनी पड़ी और पहली बार एक अभिनेत्री कपूर परिवार की बहू बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
babita kapoor
हालांकि बबीता को अपना चमकदार करियर छोड़ कपूर खानदान की बहू बनना पड़ा। 1971 में बबीता ने रणधीर कपूर से शादी कर ली और घर परिवार की जिम्मेदारी संभालने लगी। शादी के कुछ समय बाद रणधीर कपूर के शराब पीने की आदत से बबीता नाराज रहने लगीं और आखिर वे अपनी दोनों बेटियों को लेकर अलग रहने लगीं। करिश्मा के बाद करीना कपूर आज हिंदी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में से एक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें