फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के साथ क्यूट अंदाज में दिखीं बॉलीवुड की ये टॉप अभिनेत्री, थ्रोबैक तस्वीर में पहचान पाए क्या?

Sun, 26 Jul 2020 10:27 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण, अनीशा पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों की बहनें भले ही फिल्मी दुनिया से नहीं जुड़ी हुई हैं लेकिन वो लाइम लाइट में रहती हैं। लॉकडाउन में जब सितारों की थ्रोबैक तस्वीरें वायरल हो रही हैं तो चलिए हम आपको आज एक अभिनेत्री और उनकी बहन की तस्वीरें दिखाते हैं, जो अपने- अपने क्षेत्र में दिग्गज हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण, अनीशा पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
ये क्यूट सी दिखने वाली बच्ची को आप पहचान ही गए होंगे। उनकी मुस्कुराहट देखकर पहचानना इतना भी मुश्किल नहीं है। जी हां, ये हैं बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण। जिन्होंने अपनी बहन अनीशा पादुकोण को गोद में ले रखा है। दीपिका ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर साझा की थी। 
विज्ञापन

3 of 5
परिवार के साथ दीपिका पादुुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण और उनकी बहन अनीशा के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है। दीपिका कई बार अपनी बहन के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अनीशा अपनी बहन से पांच साल छोटी हैं। पेशे से अनीशा एक गोल्फ प्लेयर हैं। वो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। अनीशा का अपनी बहन की तरह बॉलीवुड में आने का कोई इरादा नहीं है।

4 of 5
अनीशा पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण और उज्जवला पादुकोण की दोनों बेटियां अपने अपने क्षेत्र में दिग्गज हैं। दोनों अलग- अलग क्षेत्र में देश का नाम गौरवान्वित कर रही हैं। अनीशा अपने माता पिता के साथ ही रहती हैं जबकि दीपिका मुंबई में रहती हैं। दीपिका को जब भी मौका मिलता वो अपने परिवार के पास समय बिताने चली जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका की फिल्मों की बात करें तो रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। लॉकडाउन की वजह से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। इसके अलावा वह हॉलीवुड की फिल्म 'द इंटर्न' के रीमेक के लिए हां कर चुकी हैं। दीपिका ने शकुन बत्रा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी। हाल ही में दीपिका ने प्रभास के साथ अपनी नई फिल्म का भी एलान किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें