फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये रहीं बॉलीवुड की वो 5 हस्तियां जो बनीं दिल्ली की बहू, सोनम का नाम भी आज से जुड़ा

Wed, 09 May 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
sonam anushka
दिल्ली के दिलवालों से हर कोई प्रभावित हो जाता है, यहां तक कि बॉलीवुड की हसीनाएं भी। बता दें कि आज से सोनम कपूर ने दिल्ली के आनंद अहूजा से विवाह कर दिल्ली की बहू की लिस्ट में अपना नाम जोड़ लिया है। सोनम कपूर के अलावा और भी कई हस्तियां हैं इस लिस्ट में..
विज्ञापन

2 of 6
sonam kapoor and anand ahuja
सोनम कपूर
आज(8 मई) दिल्ली के करोड़पति बिजनेसमैन आनंद अहूजा से शादी कर सोनम कपूर भी दिल्ली की बहू बन गईं हैं। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। 2014 में पेरनिया कुरैशी ने सोनम कपूर और आनंद अहूजा को मिलवाया था। उसके एक महीने बाद ही आनंद अहूजा सोनम कपूर पर अपना दिल हार गए थे।
विज्ञापन

3 of 6
Virushka
अनुष्का शर्मा
इटली में दिल्ली निवासी और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से के साथ 11 दिसंबर 2017 को फेरीटेल वेडिंग कर दिल्ली की बहू बन गईं। दोनों जब एक-दूसरे को डेट कर रहे थे तो इनके रिलेशनशिप में काफी उतार-चढ़ाव आए। बीच में दोनों मं बात-चीत भी बंद हो गई थी।

4 of 6
shahid kapoor
मीरा कपूर
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर दिल्ली की बेटी भी हैं और बहू भी। शाहिद कपूर और मीरा कपूर दोनों ही दिल्ली के रहनेवाले हैं। मीरा कपूर शाहिद कपूर से 14 साल छोटी हैं। दोनों ने 7 जुलाई 2015 को अरेंज्ड मैरेज की थी।
विज्ञापन

5 of 6
dia mirza
दीया मिर्जा
8 अक्तूबर 2014 को दीया मिर्जा ने दिल्ली के सलिल सांघा से विवाह किया था। तब से वह दिल्ली की बहू हैं। सलिल एक फिल्ममेकर हैं। दोनों पहली तब मिले जब सलिल दीया के घर स्क्रिप्ट लेकर गए थे। वर्ष 2009 से दोनों डेट कर रहे थे फिर 2014 में शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
asin
असिन
असिन दिल्ली की बहू तब बनीं जब उन्होंने दिल्ली के राहुल शर्मा से शादी की। अक्षय कुमार के जरिए दोनों मिले थे। असिन और राहुल ने 20 जनवरी 2016 में शादी की थी। राहुल शर्मा माइक्रोमैक्स कंपनी के को-फाउंडर और एमडी भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें